Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holidays in July 2026: कल से जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। जुलाई में बैंक त्योहारों के कारण छह दिन बंद रहने वाले हैं। अगर इसमें वीकली छुट्टियां मिला दी जाएं। तो बैंक जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होगी। जुलाई में ज्यादातर सभी लोकल त्योहार हैं। यानी, जिस राज्य में त्योहार होगा, सिर्फ उसी राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। जुलाई में एक दिन भी ऐसा नहीं है जब त्योहार के कारण पूरे देश में बैंक बंद हों।
वैसे आज मंगलवार 30 जून को बैंक मिजोरम राज्य में रेमना नी यानी शांति दिवस के कारण बंद है। अगर आप जुलाई में बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें। आरबीआई ने जुलाई महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक बैंक
5 जुलाई – रविवार
रविवार को वीकली हॉलिडे के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
6 जुलाई 2026 – सोमवार
सोमवार 6 जुलाई को बैंक मिजोरम में मिजो ह्मेइछे इंसुइहखाम पावल (MHIP) दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। एमएचआईपी राज्य का सबसे बड़ा महिला कल्याण संगठन है। 6 जुलाई को मिजोरम को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई 2026 – गुरुवार
गुरुवार 9 जुलाई को बैंक मेघालय में बेह डेंखलाम त्योहार के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह मेघालय की पनार (जैंतिया) जनजाति का सालाना सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है। तब मेघालय के अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
11 जुलाई 2026 – दूसरा शनिवार
दूसरे शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।
12 जुलाई 2026 – रविवार
रविवार के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई 2026 – गुरुवार
ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में रथ यात्रा, कांग रथजात्रा और हरेला त्योहार के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ओडिशा के पुरी में मनाया जाने वाला जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा दुनिया के सबसे बड़े रथ उत्सवों में से एक है। इसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विशाल लकड़ी के रथों को मेन मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक खींचा जाता है।
कांग रथजात्रा मणिपुर में कांग उत्सव या कांग जात्रा वहां का प्रमुख हिंदू त्योहार है। इसे ओडिशा की रथ यात्रा का मणिपुरी संस्करण भी माना जाता है। मैतेई समुदाय भगवान जगन्नाथ को समर्पित रथ खींचते हैं जिसे कांग चिंगबा भी कहा जाता है। हरेला उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में मानसून, हरियाली और नई फसल के लिए मनाया जाने वाला लोकल त्योहार है। इन तीनों राज्यों के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
17 जुलाई 2026 – शुक्रवार
शुक्रवार 17 जुलाई को मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यू तिरोत सिंग (U Tirot Sing Syiem) 19वीं सदी की शुरुआत में मेघालय की खासी पहाड़ियों में स्थित नोंगखलाव एरिया के खासी राजा थे। वह देश के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने जमीन और स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ चार सालों 1829-1833 तक ऐतिहासिक गोरिल्ला लड़ाई की थी। मेघालय के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
18 जुलाई 2026 – शनिवार
शनिवार 18 जुलाई को सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। द्रुकपा त्शे-जी एक बौद्ध त्योहार है, जिसे भगवान बुद्ध के सारनाथ में अपने पांच शिष्यों को पहला उपदेश देने की याद में मनाया जाता है। सिक्कीम के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
19 जुलाई – रविवार
वीकली हॉलिडे रविवार के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
22 जुलाई 2026 – बुधवार
बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा में खारची पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार अगरतला में मनाया जाता है, जिसमें 14 कुल देवताओं की पूजा की जाती है। त्रिपुरा के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
25 जुलाई – चौथा शनिवार
चौथ शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।
26 जुलाई – रविवार
वीकली हॉलिडे के कारण रविवार को बैंक बंद रहते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




