Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss: यंग ने बताया कैसे हालातों से गुजरा है परिवार, बोले-...

Bigg Boss: यंग ने बताया कैसे हालातों से गुजरा है परिवार, बोले- आज सोचकर हंसी आती है लेकिन..

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/BB_20__Nw_Promo_1793627302984_l0Y0_1793627308088_3D2a_357f3f9b-240f-4224-88f5-3e59e5d13348_ht0c.jpg

बिग बॉस हाउस में बातचीत के दौरान यंग डीएसए ने सुनाई अपने परिवार के स्ट्रगल की कहानी।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट यंग डीएसए को आज पूरा देश जानता है, लेकिन उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं रहा है। यंग और उनके परिवार ने यहां तक आने के लिए कड़ी मेहनत की है। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हाल ही में नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि यंग डीएसए अपने पिता के स्ट्रगल और उस वक्त की कहानी सुना रहे हैं, जब उनके लिए चीजें काफी मुश्किल थीं। यंग डीएसए अपनी निजी जिंदगी का यह किस्सा मनीष को सुना रहे थे।

यंग ने सुनाया उनके पिता का स्ट्रगल

यंग ने बताया कि कैसे एक वक्त पर उनके पिता पर इतना कर्ज था कि चुकाना मुश्किल हो गया था। हालांकि आज वह उसी अमाउंट को याद करके हंसते हैं। यंग ने बताया कि उनके पिता इस कर्जे को चुकाने और साथ ही साथ अपने परिवार का पालन-पोषण करने में कड़ी मेहमत कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मेरे पापा इतना भला करते गए लोगों का, कि बाद में जिन लोगों का लोग भला करते गए, बाद में उन्हीं लोगों ने उन्हें धोखा दिया। उनकी स्थिति और भी ज्यादा बदतर कर दी।” यंग ने कहा कि आज उन्हें उस अमाउंट के बारे में सोचकर हंसी आती है।

यंग को आज सोच-सोचकर आती है हंसी

यंग डीएसए ने कहा, “आज तो उस अमाउंट को देखकर हंसी आती है, लेकिन उस वक्त पर ऐसा नहीं कि सुनकर… पांच सौ रुपये मुश्किल से दिन का पगार है भाई। मसखरी है क्या। उसमें से 300 रुपये मम्मी के पास जा रहे हैं और उस 300 रुपये में मम्मी घर चला रही हैं। उसमें से फिर 100 रुपये दिन के कार्ड के, पापा ने कितने रुपये लिए, उसमें से दिन के 100-100 रुपये लेकर बैठ रहे हैं।” यंग ने कहा कि अब बचे 100 रुपये बेचारे के पास, उसमें से 50 रुपये का पैट्रोल डालकर काम पर आ-जा रहा है डैड मेरा। 50 रुपये में क्या होने वाला है दिन का भाई?

बाहर जाकर पिता को देंगे यह तोहफा

यंग डीएसए ने बताया कि कैसे उन्होंने तय किया है कि वह बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद अपने पिता को एक गोल्ड रिंग बनवा कर देंगे। उन्होंने बताया कि वह यह रिंग अपने पिता को गिफ्ट करेंगे और फिर पूरी फैमिली के साथ उनका वाला पोज देकर तस्वीरें खिंचवाएंगे। यंग ने कहा, “उनको बोला है कि बिग बॉस से बाहर आऊंगा ना, तो दो-ढाई तोले का इतना बड़ा अंगूठी बनाकर दूंगा।” उन्होंने कहा कि उस अंगूठी को पहनाकर फिर वह अपने पूरे परिवार के साथ फ्लॉन्ट करेंगे और तस्वीरें खिंचवाएंगे। कमेंट सेक्शन में यंग की कहानी सुनकर लोग इमोशनल होते नजर आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN