Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 का हिस्सा नहीं बनेंगी ‘लॉकअप 2’ की ये कंटेस्टेंट,...

Bigg Boss 20 का हिस्सा नहीं बनेंगी ‘लॉकअप 2’ की ये कंटेस्टेंट, कहा- अभी एक मेंटल हॉस्पिटल से बाहर आई हूं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/10_august_shreya_kalra_1786346829958_1786346834756_b0d5ce67-b1f6-4dfd-ac1d-95a441d4da55.jpg

‘बिग बॉस 20’ की अनाउंसमेंट हो गई है। सलमान खान के शो का प्रोमो आ गया है और इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की एक संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है।

सलमान खान का मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आगामी 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और रोजाना कई नए सितारों के नाम बतौर कंटेस्टेंट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ऐसी चर्चाएं थीं कि ‘लॉकअप सीजन 2’ की विनर और लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा भी इस बार शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, अब श्रेया ने खुद इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

फिलहाल रियलिटी शो के लिए तैयार नहीं हैं श्रेया

श्रेया कालरा ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक वॉयस नोट शेयर करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं बिग बॉस में जा रही हूं…दोस्तों, मैं हाल ही में मेंटल हॉस्पिटल से बाहर आई हू। फिलहाल मेरा किसी भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने का कोई इरादा नहीं है। अभी ‘बिग बॉस 20′ मेरे लिए नहीं बना है।’

इस खास रोल के लिए दी रजामंदी

श्रेया ने आगे कहा कि अगर उन्हें शो में किसी दूसरी भूमिका में बुलाया जाएगा तो वे जरूर विचार करेंगी। उनके मुताबिक, ‘ मुझे किसी ग्रुप को होस्ट करने, गाइड करने या लीड करने का मौका मिलता है, तो मैं बिल्कुल जाऊंगी क्योंकि इसमें मुझे काफी मजा आएगा। लेकिन बतौर पार्टिसिपेंट? बिल्कुल नहीं। इसे झेल पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।’

‘बिग बॉस 20’ के संभावित कंटेस्टेंट्स

SCREEN के सूत्रों की मानें तो इस सीजन के लिए एक्ट्रेस माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, कॉमेडियन सुनील पाल और कंटेंट क्रिएटर शोविक चक्रवर्ती को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, उर्फ़ी जावेद, अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भाव्या सिंह, रुरु ठाकुर, रिधिमा गुप्ता और तुषार कारवार जैसे सितारों के नाम भी शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN