Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : ‘नंगा कर देती’, माही विज के इस बयान...

Bigg Boss 20 : ‘नंगा कर देती’, माही विज के इस बयान पर लव की मां ने लगाई क्लास; एक्ट्रेस बोलीं- शो छोड़ दूंगी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/04/1200x900/mhj_1793788877820_96Ap_1793788903479_J02C_d903a527-c3c3-4357-95f7-6cc99e4dc92e_2htk.jpg

लव गिल की मां का फैमिसी मैसेज आया और इस दौरान वह माही विज के एक स्टेटमेंट को लेकर उनपर नाराजगी जाहिर करती हैं। लेकिन इसके बाद माही ने जानें क्या किया।

बिग बॉस में मंगलवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को अपने फैमिली मेंबर्स के मैसेज सुनने का मौका मिला। दरअसल, एक टास्क था जहां कंटेस्टेंट्स को 2 ऑफर मिलते कि या तो उनके सामने जिस कंटेस्टेंट का नाम सामने आता है, उसकी फैमिली का मैसेज उसे सुनाया जाए या फिर वो अपनी लाइफलाइन बचाकर खुद को बचाएं।

मंगलवार के एपिसोड में काजी के परिवार के मैसेज को सुनाने के लिए मनीष अपनी एक लाइफलाइन खो देते हैं। वहीं कनिका मान के फैमिली मैसेज के लिए गुल्लू अपनी एक लाइफलाइन खो देते हैं।

लव की मां ने क्या कहा

अब शो का प्रोमो सामने आया है जहां दिखाया गया कि लव दिल की फैमिली का मैसेज आता है और उनकी मां बोलती हैं माही को लेकर कि उन्होंने कहा था कि स्काउट नहीं होता तो मैं लव को नंगा कर देती। जब लव इस बात को लेकर माही से सवाल करती हैं तो माही साफ बोलती हैं कि उन्होंने नंगा नहीं कहा था।

माही का रिएक्शन

इतना ही नहीं माही फिर बोलती हैं कि मुझे लग रहा है मेरा ही सिर्फ दिखा रहे हैं गलत। अगर ऐसा ही बाहर दिखाया जा रहा है तो मैं ये शो छोड़ दूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए, भाड़ में जाए।

फूट-फूटकर रोती दिखीं माही

इसके बाद माही इमोशनल हो जाती हैं और वॉशरूम में जाकर रोते हुए बोलती हैं कि मुझे ही क्यों टारगेट किया जा रहा है। मेरी भी बाहर फैमिली है जो ये सब देख रहे हैं। मैं अपना नाम ऐसे खराब नहीं होने दूंगी। मैं अब ये कंटीन्यू नहीं कर सकती हूं। इसके बाद माही गुस्से में अपना माइक निकाल देती हैं।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि माही को उसके कर्मा का जवाब मिला है। पहले उन्होंने उदिति की इमेज खराब की। अब उनकी खुद की इमेज खराब हो रही है, लेकिन फिर भी उदिति उनके साथ है।

एक ने लिखा कि बोलने से पहले तो सोच लेती माही। बोला तो है तुमने ऐसा। एक ने लिखा कि अगर बोलकर मुंह फेर लेना वो माही कर रही हैं। एक ने लिखा कि माही जी बोला तो आपने ये सच में अरिशफा के साथ।

अब बुधवार के एपिसोड में देखते हैं कि इस मैसेज के बाद माही आखिर में क्या करती हैं और क्या वीकेंड का वार में सलमान, माही को सच दिखाते हैं कि उन्होंने ये बात बोली थी और उनकी क्लास लगाते हैं कि नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN