Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/2c05eb94-2205-44b9-a603-bdb7ee6ae540_1793118093069_la75_1793118101614_Qlu1_da0aa684-4e93-456e-b5bb-5d6506b1cabc_lTyZ.pngबिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। अब फिनाले एपिसोड में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। जानिए कब होगा विनर के नाम का ऐलान, ये रही फिनाले एपिसोड की डिटेल्स।
बिग बॉस का ये 20 वां सीजन धमाका कर रहा है। टीवी ऑडियंस के साथ OTT वालों को भी घरवालों का गेम पसंद आ रहा है। हाल में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया था। इस एपिसोड की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 6 सितंबर को शुरू हुआ ये शो जल्द अपने दो महीने पूरे करने जा रहा है। इसके साथ ही बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड की भी जानकारी सामने आ गई है। जानिए कब होगा विनर के नाम का ऐलान।
बिग बॉस 20 का फिनाले हुआ फाइनल?
टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 20 दिसंबर को होगा। हालांकि, मेकर्स ने फिनाले को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फिनाले को लेकर अटकले हाल के वीकेंड के वार को लेकर लगाई जा रही हैं। दरअसल, हाल के वीकेंड वार में रोहित शेट्टी ने कहा था कि कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की जर्नी का आधा रास्ता पार कर लिया है। अब विनर के नाम का ऐलान करने में सिर्फ 8 हफ्ते बचे हैं। इसके बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बिग बॉस का ये सीजन 20 दिसंबर को खत्म कर दिया जाएगा। सीजन एक्सटेंड करने को लेकर कोई खबर नहीं है।
बिग बॉस का वीकेंड का वार हुआ हिट
बिग बॉस 20 का ये हफ्ता खूब सारे ड्रामे से भरा रहा है। इस वीकेंड के वार पर रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव के बीच के रिश्ते पर से पर्दा हटाया और उन्हें सही आइना दिखाया। इसके बाद स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी शो में आई थी। कशवी ने खुलकर अपनी बात रखी जिसके बाद स्काउट को भी अपनी गलती का एहसास हुआ। सोमवार वाले एपिसोड में लव ने अपना करियर खराब करने का जिम्मेदार स्काउट को ठहराया। वहीं आज के एपिसोड में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच बहस होती दिखेगी।
मैरी कॉम ने लव और स्काउट के रिश्ते पर कही ये बात
बता दें, हाल में मैरी कॉम इस शो से बाहर हुई हैं। उन्होंने करीब दो महीने घरवालों के साथ समय बिताया है। बाहर आने के बाद मैरी ने लव और स्काउट के रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने जूम के साथ हुई खास बातचीत में कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म के लोग हैं। वो खुद नॉर्थ से हैं जहां भाई बहन का रिश्ता बहुत पाक और सच्चा होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी लगता था कि लव और स्काउट का रिश्ता भाई बहन जैसा ही है, लेकिन फिर उन्हें महसूस होता था कि ये थोड़ा ज्यादा हो रहा है। मैरी ने घर से बाहर आने के बाद काजी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने काजी को इरिटेटिंग बताया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




