Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़के इमाम सिद्दीकी,...

Bigg Boss 20 में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान से मांगी सफाई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/imam_salman_khan_1791105001688_osLq_1791105005512_VQxm_15853dc1-a718-4b7a-a625-56b0f2df80b0_GXF3.png

बिग बॉस 6 में नजर आए इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को एक ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार पर उनका नाम इस्तेमाल होने को लेकर आपत्ति जताई है। 

बिग बॉस 20 के बीते वीकेंड के वार में सलमान खान ने काजी तौकीर की तुलना बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी से की थी। इमाम सिद्दीकी ने अब सलमान खान को अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक ओपन लेटर लिखा है और उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस से उनका इस्तेमाल करने को लेकर सफाई मांगी है।

बीते वीकेंड के वार में लिया गया था इमाम सिद्दीकी का नाम

3 अक्टूबर के वीकेंड के वार में सलमान खान ने काजी तौकीर की हरकतों की चर्चा करते हुए कहा था ‘यही सब इमाम सिद्दीकी भी करता था’। बिग बॉस 20 में अपना नाम घसीटा जाना इमाम सिद्दीकी को पसंद नहीं आया है और उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: बिखर गया बिग बॉस 20 का यह गैंग! आसिफ और आम्रपाली ने की यह शिकायत

इमाम ने बिग बॉस 20 और सलमान खान के नाम लिखा ओपन लेटर

इमाम सिद्दीकी ने बिग बॉस वीकेंड के वार की क्लिप शेयर करते हुए लिखा- सलमान खान को ओपन लेटर। होस्ट बिग बॉस। आदरणीय सलमान खान महोदय आदाब, मैं इमाम सिद्दीकी। आपके बिग बॉस 20 के हालिया एक एपिसोड (3 अक्टूबर) में मेरा नाम जिस तरह से लिया गया, वह मुझे बेहद अपमानजनक और तथ्यों के हिसाब से गलत लगा।

सलमान की बातों को इमाम ने बताया झूठा

इमाम ने लिखा- आपने कहा कि इमाम सिद्दीकी ने भी ये किया था…ये कहना गलत है। मैंने कभी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने के इरादे से कुछ भी नहीं किया। बिग बॉस 6 में मेरी यात्रा मनोरंजन, टास्क और परफॉर्मेंस पर आधारित थी। मैंने अपनी जर्नी सम्मान के साथ पूरी की है।

ये भी पढ़ें: सलमान के गुस्से का शिकार हुआ ये कंटेस्टेंट,शो को बायस्ड कहे जाने पर हुआ बवाल

इमाम सिद्दीकी ने बिग बॉस 20 और सलमान खान से मांगी सफाई

इमाम ने लिखा- करोड़ों यूजर्स के सामने मेरा नाम निगेटिव उदाहरण के तौर पर लिया गया, जब मैं वहां मौजूद भी नहीं था। इससे मेरी और मेरे परिवार के सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान और बिग बॉस से इस पर सफाई मांगी है। उन्होंने लिखा- आपकी और बिग बॉस के प्लेटफॉर्म का मैं बहुत सम्मान करता हूं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस पर सफाई पेश की जाए और इस गलती को सुधारा जाए।

सलमान खान को बताया बड़ा भाई

इमाम ने सलमान को संबोधित करते हुए कहा- मैंने बड़े भाई की तरह हमेशा ही आपका सम्मान किया है और हमेशा करता रहूंगा। मैं आशा करता हूं कि आप इस बारे में शो पर पूरी निष्पक्षता के साथ बात करेंगे।

ये बी पढ़ें: आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

सलमान और इमाम सिद्दीकी के बीच हुई थी तीखी बहस

इमाम सिद्दीकी की बात करें तो वो जब बिग बॉस में आए थे। सलमान खान और उनके बीच तीखी बहस हो गई थी। सलमान उन्हें कुछ समझा रहे थे कि तभी इमाम कहने लगे- टाइम आउट सलमान भाई। इमाम की इस हरकत ने सलमान खान को और भी ज्यादा भड़का दिया था। इमाम सिद्दीकी की बात करें तो वो एक फैशन डिजाइनर हैं। बिग बॉस 6 में इमाम की हरकतों की वजह से सलमान खान ने शो से उन्हें बाहर कर दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN