Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/sssb_1790157542823_kuB2_1790157553812_G9Ze_442fc0ea-2115-481f-a0e1-913aaead6380_HsQ4.jpgसौरव गांगुली, बिग बॉस बांग्ला को होस्ट कर रहे हैं। काफी समय बाद इस शो ने वापसी की है। अब सौरव से पूछा गया कि क्या उन्होंने होस्टिंग के लिए सलमान खान से टिप्ल ली थी तो जानें उन्होंने क्या कहा।
सलमान खान का बिग बॉस शो काफी पॉपुलर था और इसे काफी पसंद किया जाता है। बिग बॉस हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगला में आता है। बिग बॉस बंगला को सौरव गांगुली होस्ट कर रहे हैं। अब सौरव से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान खान से नोट्स लिए हैं बिग बॉस बंगला के लिए तो जानें उन्होंने क्या कहा।
सौरव बोले सलमान को कॉपी नहीं करने वाला
सौरव का कहना है कि वह सलमान के होस्टिंग स्टाइल को कॉपी नहीं कर सकते वीकेंड का वार में क्योंकि उनकी अलग पर्सनैलिटी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह सलमान के एक ही बार मिले हैं।
सौरव बोले हम दोनों अलग इंसान हैं
सौरव से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान से नोटिस लिए हैं तो उन्होंने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘उनका अपना तरीका है वो अलग हैं। सौरव गांगुली वो नहीं कर सकता जो सलमान खान करते हैं। हम अलग इंसान हैं अलग पर्सनैलिटी के साथ। वह अपने तरीके से शो होस्ट करते हैं और मैं अपनी तरह से करूंगा।’
सौरव बोले सब अपने तरीके से होस्ट करते हैं
सौरव ने यह भी कहा कि हर बिग बॉस होस्ट की अपनी अलग पर्सनैलिटी होती है और वे अपनी तरीके से शो को देखते हैं।
सलमान से मिलने का एक्सपीरियंस
सलमान के साथ उनकी इंटरैक्शन पर गांगुली ने कहा, ‘मैं सलमान से एक ही बार मिला था कोलकाता में एक फंक्शन के दौरान। मैं कभी उनसे बिग बॉस के सेट पर नहीं मिला। हालांकि मैंने उन्हें बतौर होस्ट देखा है।’
कब शुरू हुआ बिग बॉस बांग्ला
बिग बॉस बांग्ला की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। पहले सीजन को मिथुन चक्रवर्ती ने होस्ट किया था। दूसरा सीजन 2016 में आया था जिसे जीत ने होस्ट किया था। वहीं अब तीसरे सीजन को सौरव गांगुली होस्ट कर रहे हैं।
सौरव गांगुली पहली बार कर रहे होस्ट
सलमान इस शो को पहली बार होस्ट कर रहे हैं। सौरव को बतौर होस्ट देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अब तक फैंस ने सौरव को क्रिकेट खेलते देखा है, उन्हें क्रिकेट ग्राउंड पर कमेंट्री या इवेंट्स में देखा है, लेकिन अब बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में उन्हें होस्टिंग करते देखना फैंस के लिए एक अलग एक्सपीरियंस होने वाला है।
बिग बॉस सीजन 3 की शुरुआत 30 अगस्त 2026 से हो गई है। शो स्टार जलशा में टेलिकास्ट होता है और 10 साल बाद ये शो वापस आया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




