Home Latest news ताज़ा खबर BJP Protest Live: बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए...

BJP Protest Live: बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए चुनौती, देश के कई शहरों में आज मार्च निकालेगी पार्टी

4
0

Source :- Khabar Indiatv

राहुल गांधी की रैली के बाद अब बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ राहुल गांधी वोट चोरी का नैरेटिव बना कर बार-बार सड़क पर भीड़ जुटा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी भयंकर पलटवार कर रही है। राहुल की रामलीला रैली के बाद बीजेपी आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत ताबड़तोड़ मार्च और रैलियां निकालने जा रही है। ख़ुद गृह मंत्री अमित शाह आज मैदान में होंगे। 

अमित शाह आज हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज में मार्च निकालेंगे। निजाम कॉलेज में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से मोजमजाही चौराहे तक पदयात्रा करेंगे। उधर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज फिर ग्राउंड पर उतरेंगे। नितिन नवीन बिहार के भागलपुर में मार्च करेंगे। उसके बाद दोपहर में कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से धर्मतला तक 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालेंगे। नितिन नवीन के साथ सीएम शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी मार्च में शामिल होंगे।

वहीं आज मुंबई में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़े नेता दादर के शिवाजी पार्क से पैदल मार्च करते हुए कामगार मैदान तक जाएंगे। कल 1 नवंबर को सिख विरोधी देंगे की बरसी पर राहुल ने रैली की थी। इसके विरोध में आज फिर दिल्ली बीजेपी प्रोटेस्ट करेगी। सिख-विरोधी नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब तक न्याय मार्च निकाला जाएगा।

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS