Home rss business hindi Bonus share: लगातार दूसरे साल बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे...

Bonus share: लगातार दूसरे साल बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे पर 1 पर 2 स्टॉक फ्री, कीमत 100 रुपये से कम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • GTV Engineering के शेयर लगातार दूसरे साल एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं
  • कंपनी ने निवेशकों को 1 पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है

Bonus Share: 5 साल में निवेशकों को 3670 प्रतिशत का रिटर्न देने वाला स्टॉक जीटीवी इंजीनियरिंग (GTV Engineering) ने फिर से निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान कर दिया है। इस बार भी कंपनी की तरफ से 1 पर 2 शेयर बोनस दिया जा रहा है। 100 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

आज मंगलवार को स्टॉक 2.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 65.10 रुपये के स्तर पर था। इससे पहले स्टॉक दिन में बढ़त के साथ 68.16 रुपये के स्तर पर खुला था।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (GTV Engineering Bonus share record date)

दो रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर कंपनी की तरफ से दो शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 7 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। जिन जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा।

इससे पहले जीटीवी इंजीनियरिंग ने निवेशकों को 2025 में बोनस शेयर दिया था। तब भी इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर भुगतान करने का फैसला किया था।

पिछले साल कंपनी के शेयरों का हुआ था बंटवारा

2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में किया गया था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया था। इसके तुरंत बाद कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 0.10 रुपये का भुगतान कंपनी ने किया था।

पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, 2026 में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 3.10 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। जोकि सेंसेक्स के 9.75 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी कम है।

दो साल में इस बोनस स्टॉक की कीमतों में 123 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 3 साल में जीटीवी इंजीनियरिंग के शेयरों का दाम 163 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को अबतक 3670 प्रतिशत का लाभ मिला है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 22 प्रतिशत की तुलना में बहुत अधिक है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 3606 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN