Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/Day_1_BOC_1780714699572_1780714748598_2cd390b6-07be-4d51-8d81-99ec4beebc35.jpg

Box Office Collection Day 1: वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। देखना यह है कि क्या आगे भी यही मोमेंटम कायम रहेगा।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है। माउथ पब्लिसिटी की वजह से कमाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है। इसकी बड़ी वजह कोई खास कॉम्पटिशन नहीं होना और इसकी रेटिंग हाई होना भी है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 जून को रिलीज हुई है और पहले ही दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 9 करोड़ रुपये का बिजनेस पहले ही दिन कर चुकी है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ मौजूद है, लेकिन उसे क्योंकि निगेटिव रिव्यूज मिले हैं, तो ऐसे में वरुण धवन की फिल्म फायदा उठा सकती है।

वर्ल्डवाइड कमाई और फिल्म की कहानी

फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.6 है जो कि किसी भी फिल्म के लिहाज से अच्छी मानी जाती है। अन्य देशों से कमाई की बात करें तो फिल्म 2 करोड़ रुपये का बिजनेस अभी तक कर चुकी है। तो इस तरह रिलीज वाले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो पिता बनना चाहता है, लेकिन जब फैमिली प्लानिंग की बात आती है तो उसकी पत्नी मुकर जाती है। पत्नी करियर पर फोकस करना चाहती है। इसी अनबन को लेकर दोनों तलाक लेने का फैसला करते हैं। कोर्ट में उन्हें 6 महीने का वक्त दिया जाता है, इस दौरान लड़का विदेश चला जाता है। कहानी में असली ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है। लड़के को विदेश में एक दूसरी लड़की से प्यार हो जाता है।

यहां चौका मार सकती है वरुण की फिल्म

जब तलाक की तारीख आती है तो उससे पहले दोनों ही लड़कियां अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताकर लड़के के होश उड़ा देती हैं। अब जैज नाम का यह लड़का इस सिचुएशन को किस तरह हैंडल करेगा, यही फिल्म की कहानी है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बहुत ज्यादा बज तो नहीं है, लेकिन ‘पेद्दी’ को निगेटिव रिएक्शन मिलने का फायदा इसे मिल सकता है। फिल्म के लीड एक्टर्स की बात करें तो वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहम किरदार निभाए हैं। इसके अलावा राकेश बेदी, कुब्रा सैत और मौरी रॉय अहम किरदारों में नजर आए हैं।

मालूम हो कि वरुण धवन को पिछले दिनों इस बात को लेकर ट्रोल किया गया था कि वह एक्टिंग की दुनिया में लाक कोशिशों के बावजूद कोई कमाल नहीं कर पा रहे हैं। अपने पिता की फिल्मों में लीड रोल करने को लेकर भी उन्हें रोस्ट किया गया था, हालांकि एक्टर निगेटिविटी पर ध्यान देने के बावजूद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN