Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Box Office पर 3 फिल्मों की टक्कर, पहले दिन ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ और...

Box Office पर 3 फिल्मों की टक्कर, पहले दिन ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ किसकी हुई बंपर कमाई और कौन हुई फ्लॉप?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/Ranabaali_Nayyi_Navel_Prahaar_1792173630759_Yrul_1792173671554_Waev_54d1b227-1585-4109-8990-6b6690351add_XoDk.jpg

16 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ रिलीज हुई है। ऐसे में तीनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है।

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। आज थिएटर में एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़ी फिल्मों में एक साथ दस्तक दी है। ऐसे में दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई ऑप्शन हैं। आज यानी 16 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ रिलीज हुई है। ऐसे में तीनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। तो चलिए देखते हैं ओपनिंग डे पर किसने किसको मात की और बॉक्स ऑफिस की रेस में किसने बाजी मारी?

विजय-रश्मिका की ‘रणबाली’

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद ये दोनों अब ‘रणबाली’ में नजर आ रही है। विजय और रश्मिका की ‘रणबाली’ आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। ऐसे में अब ‘रणबाली’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रणबाली’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

राजकुमार राव की ‘प्रहार’

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने भी आज ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये एक लीगल ड्रामा और डॉक्यूड्रामा मूवी है, जो सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिलाने जैसी ऐतिहासिक मुकदमों की अदालती लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। ऐसे में अब ‘प्रहार’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रहार’ ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यामी गौतम की ‘नई नवेली’

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई है। इस मूवी में यामी के अलावा आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुनीता राजवर और आदिनाथ एम. कोठारे लीड रोल में हैं। बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ‘नई नवेली’ एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। ऐसे में अब ‘नई नवेली’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘नई नवेली’ ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बता दें कि उम्मीद है कि ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ और ‘रणबाली’ को विकेंड का फायदा मिलेगा और इनके कलेक्शन में उछाल नजर आएगी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN