Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/10_august_piyush_mishra_1786343389054_1786343432618_248ce448-136f-4bb5-bb05-04bc53fd87eb.jpgपीयूष मिश्रा JPSC-JSSC छात्र प्रदर्शन में पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे आपसे डर नहीं लगता।’
एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। दरअसल, नीट पेपर लीक के बाद, अब रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में छात्रों की आवाज को बुलंद करने पीयूष मिश्रा रांची पहुंचे। इस दौरान पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा है।
नसीरुद्दीन शाह को ही क्यों बनाया निशाना?
दरअसल, नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे आंदोलन के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने उन सेलेब्स पर निशाना साधा था जो चुप थे। उन्होंने कहा था, ‘जिनके मुंह में हड्डी होती है, वे बोलते नहीं हैं।’ अब पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है?’
क्या बोले पीयूष मिश्रा?
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों और मीडिया को संबोधित करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, ‘आज आप सभी से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा था इसलिए मैं आज फिर से यहां आया हूं… सरकार को शासन चलाना होता है। इसलिए वे सावधानी से काम करते हैं… वे शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं… आप सभी को भी शांति बनाए रखनी चाहिए… अपशब्दों का इस्तेमाल न करें… मैं थोड़ा पुराने ख्यालों का हूं इसलिए मुझे गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं होती… मेरे दो बेटे हैं जो Gen Z के हैं… वे राजनीति को लेकर बहुत जागरूक हैं।’
नसीरुद्दीन के बारे में क्या बोले पीयूष मिश्रा?
पीयूष मिश्रा ने रांची में हो रहे प्रदर्शन की दिल्ली में हुए प्रदर्शन से तुलना की। उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली में हुए आंदोलन के खिलाफ नहीं हूं। आखिर उस आंदोलन में भी जो शामिल हुए थे वे छात्र ही थे, लेकिन वहां जो कुछ हुआ, उस पर सोचने की जरूरत है… CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान नसीर साहब ने कहा था कि ‘जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते।’ नसीर साहब, मुझे माफ कीजिएगा मैं यह बात पूरे सम्मान के साथ कह रहा हूं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि अभी किसके मुंह में हड्डियां हैं?’
पीयूष मिश्रा बोले- अब मुझे आपसे डर नहीं लगता
नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, ‘यहां हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों और दिल्ली-मुंबई में हुए प्रदर्शनों में फर्क यह है कि इन लोगों ने पिज्जा या बर्गर नहीं खाया। संघर्ष करते हुए इन्होंने ‘दाल-भात’ खाया। क्या आप लोग इसलिए चुप रहे क्योंकि आपको पिज्जा और बर्गर की तलब थी या इसलिए कि आप जिस भीड़ का हिस्सा थे, वह खास तरह की थी? माफ कीजिएगा नसीर साहब, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन अब मुझे आपसे डर नहीं लगता।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




