Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/cocktai_2_trailer_1780396996510_1780396996631_78e051b2-c785-4a9b-8025-0207afbd73eb.jpgकॉकटेल 2 का ट्रेलर लोगों को पसंद आया हो या नहीं, इसके गानों से काफी उम्मीद की जा रही है। फिल्म की कहानी में प्यार और दोस्ती में उलझे लव ट्राऐंगल का हिंट मिल रहा है।
कॉकटेल 2 का मच अवेटेड ट्रेलर आ चुका है। कहानी मॉडर्न एज लव ट्राएंगल है। ट्रेलर शाहिद के मोनोलॉग से शुरू होता है जिससे आपको प्लॉट का हिंट मिल जाएगा। शुरुआत में ही आपको अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देगी जो अलग माहौल बना रही है। ट्रेलर में पुरानी कॉकटेल लवर्स के लिए एक सरप्राइज भी है, जो लोगों को अलग ही नॉस्टैल्जिया दे रहा है। ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शंस भी आ चुके हैं। फिल्म 19 जून को रिलीज होगी। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म में दीपिका का कैमियो होगा।
प्यार पुरानी टी-शर्ट की तरह होता है
कॉकटेल 2 का ट्रेलर लगभग 3 मिनट का है। शुरुआत में शाहिद रश्मिका और कृति सेनन तीनों एक गाड़ी में दिखते हैं। शाहिद का वॉइसओवर चल रहा होता है, कोई भी रिश्ता जब नया होता है ना, एक्साइटिंग होता है क्योंकि वो नया होता है। नए दोस्त मजेदार लगते हैं क्योंकि उनकी कहानियां हमारे लिए नई होती हैं। पुराने दोस्तों की वही कहानियां सुनकर हम पक जाते हैं। लेकिन प्यार उस फटी हुई टीशर्ट की तरह होता है जिसमें हम हर रात सुकून से सोते हैं। जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है तो इससे बचने का एक ही तरीका होता है। अब शाहिद की आवाज बंद होती है और कृति बोलती हैं, थ्रीसम। इसके बाद कुणाल, दीया और ऐली मस्ती कते दिखते हैं। कॉकटेल 2 केऑस, कन्फ्यूजन और हार्टब्रेक की कहानी दिखाई गई है।
तुम ही हो बंधू गाने ने मारा मैदान
टीजर से समझ आ रहा है कि कॉकटेल 2 में रश्मिका और शाहिद लवर्स हैं और कृति उन दोनों में से एक की दोस्त। धीरे-धीरे कृति भी शाहिद को चाहने लगती हैं, इस वजह से मामला उलझ जाएगा। फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी है। एक सीन में कृति और रश्मिका शाहिद से बोलती हैं कि वे दोनों उसका सौदा कर रही हैं। ट्रेलर में तुम ही बंधू, सखा तुम ही गाना लिया गया है। होमी अदजानिया फिल्म के डायरेक्टर हैं, दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग प्रोड्यूसर्स। कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है।
दीपिका पादुकोण का होगा कैमियो?
यूट्यूब पर कॉकटेल 2 का ट्रेलर काफी स्पीड में देखा जा रहा है। अपलोड होने के एक घंटे के अंदर यह चार्ट में 17 नंबर पर पहुंच गया है। एक व्यूअर ने कमेंट किया है, फिल्म का तो पता नहीं गाने अच्छे होने वाले हैं। एक ने लिखा है, तुम ही हो बंधू मैजिकल है रोंगटे खड़े करने वाला। एक और ने लिखा है, शाहिद कपूर अभी भी 25 साल का लगता है। एक ने लिखा है कॉकटेल 2 में दीपिका पादुकोण का कैमियो होगा। कई लोग तुम ही बंधू गाने के लिए एक्साइटेड हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







