Home Latest news ताज़ा खबर CRPF के लिए बड़ी उपलब्धि, एक साल से ऑपरेशनल ड्यूटी में नहीं...

CRPF के लिए बड़ी उपलब्धि, एक साल से ऑपरेशनल ड्यूटी में नहीं गई किसी जवान की जान

3
0

Source :- Khabar Indiatv

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इतिहास में47 साल के बाद एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीआरपीएफ ने लगातार 12 महीने यानी एक साल ऐसा समय पूरा किया जब ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान किसी भी जवान की जान नहीं गई। सीआरपीएफ के मुताबिक आखिरी ऑपरेशनल मृत्यु 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इससे पहले जनवरी 1979 में ऐसा रिकॉर्ड बना था। यानी करीब 47 साल बाद CRPF ने एक बार फिर यह उपलब्धि हासिल की है। सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है।

उपकरणों की उपलब्धता, बेहतर प्रशिक्षण और रणनीतिक योजना

उन्होंने अपने पोस्ट में CRPF की इस उपलब्धि का श्रेय आधुनिक और अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, बेहतर प्रशिक्षण और रणनीतिक योजना को दिया है। इसके अलावा, किसी घटना के बाद घायल जवानों को तेजी से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जीपी सिंह के मुताबिक  के मुताबिक, घायल जवानों को तत्काल घटनास्थल से निकालकर दूसरे और तीसरे स्तर की चिकित्सा सुविधाओं (Secondary और Tertiary Medical Facilities) तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे घायल जवानों को समय पर बेहतर इलाज मिल सका है।

कई प्रमुख ऑपरेशनल थिएटर में तैनाती के बावजूद उपलब्धि

सीआरपीएफ ने इस उपलब्धि को इसलिए भी खास बताया है क्योंकि इस दौरान बल के जवान देश के सभी प्रमुख ऑपरेशनल क्षेत्रों में तैनात रहे और कई महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे। इन क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाने और महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल करने के बावजूद ऑपरेशनल मृत्यु का आंकड़ा शून्य रहा। सीआरपीएफ ने कहा है कि देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। बल ने सभी नागरिकों के लिए देश को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

उधर, हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में CRPF के 4 जवान घायल हो गए। घायलों में 2 जवानों को गंभीर चोटें आई , जबकि 2 जवानों को सामान्य चोटें आई। सभी घायलों को तत्काल कोन्टा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

दरअसल, 8 अक्टूबर को CRPF की एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम जगदलपुर से सुकमा जिले के कोन्टा रेंज अंतर्गत एलार्मडगु कैंप पहुंची थी। टीम का उद्देश्य विभिन्न कैंपों का निरीक्षण करना और वहां रखे अनुपयोगी या बचे हुए विस्फोटकों का सुरक्षित तरीके से विनष्टीकरण करना था। इसी दौरान भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी दुर्घटनावश एक विस्फोटक का अंश उड़कर पास में आ गिरा और उसमें ब्लास्ट हो गया।

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS