Home rss business hindi DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को करना होगा और इंतजार, 3% बढ़ सकता...

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को करना होगा और इंतजार, 3% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • उम्मीद है कि महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है
  • अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा 60% महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हो जाएगा
  • हालांकि, सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है

DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। अक्टूबर में भी सरकार ने इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। ऐसे में कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा 60% महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वैसे, वित्त मंत्रालय भी इस बारे में अलग से घोषणा कर सकता है।

अक्टूबर में भी नहीं हुआ DA बढ़ोतरी का ऐलान

कर्मचारियों को उम्मीद थी कि अक्टूबर में सरकार महंगाई भत्ते पर फैसला ले सकती है। 14 अक्टूबर को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस (PLB) का ऐलान किया गया था, लेकिन DA बढ़ोतरी पर कोई घोषणा नहीं हुई। इसके बाद 16 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया। इसके बावजूद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला सामने नहीं आया। दशहरे से पहले भी सरकार ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की। कर्मचारी संगठनों से जुड़े कुछ अधिकारियों को उम्मीद थी कि 21 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक के बाद DA बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है, लेकिन उस दिन बैठक नहीं हुई। अब कर्मचारियों को सरकार की अगली घोषणा का इंतजार है।

कैसे तय होता है DA बढ़ोतरी ?

केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। यह बढ़ोतरी महंगाई के आंकड़ों के आधार पर तय की जाती है। जनवरी में होने वाली बढ़ोतरी के लिए पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक के आंकड़ों को देखा जाता है। वहीं, जुलाई की बढ़ोतरी के लिए पिछले साल जुलाई से उसी साल जून तक के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। जुलाई 2026 के DA बढ़ोतरी के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के महंगाई के आंकड़ों को ध्यान में रखा जाएगा। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते में करीब 3% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

DA बढ़ोतरी में देरी पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

महंगाई भत्ते के ऐलान में देरी को लेकर कर्मचारी संगठनों में नाराजगी भी है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के प्रमुख संगठन, कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने 16 अक्टूबर को कार्यस्थलों पर लंच के समय प्रदर्शन किया था। संगठन ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की किस्त का जल्द ऐलान किया जाए। साथ ही, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बोनस की घोषणा करने की भी मांग की गई थी। सरकार ने बोनस का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन DA बढ़ोतरी को लेकर फैसला अभी बाकी है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN