Source :- LIVE HINDUSTAN
कार्तिक महीने के पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। इस दिन देवताओं की नगरी काशी में धूम रहती है। हजारों दिए गंगा के घाट पर जगमग करते हैं और ये दृश्य बेहद अद्भुत दिखता है। अगर देव दीपावली पर काशी जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को भी जरूर एक्सप्लोर करें।
देवताओं की नगरी काशी में देव दीपावली की धूम रहती है। इस साल 24 नवंबर, मंगलवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपावली मनाते हैं और वाराणसी में ये दिन बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। गंगा के घाटों पर हर साल हजारों दीयों को जलाया जाता है और ये अद्भुत दृश्य बेहद शानदार होता है और हर साल लाखों श्रद्धालु देव दीपावली को मनाने के लिए काशी पहुंचते हैं। अगर आप भी काशी जाने का प्लान बना रहे तो शहर के एक्सपीरिएंस को यादगार बनाने के लिए ये टूर प्लान जरूर नोट कर लें।
वाराणसी में देव दीपावली के सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए कई सारे अट्रैक्शन हैं, जिसमे बोट राइड, गंगा आरती, मंदिरों के दर्शन के साथ ही ड्रोन शो शामिल हैं। तो अगर काशी जा रहे तो इन जगहों को एक्सप्लोर करें और देव दिवाली के सेलिब्रेशन को यादगार बनाएं।
देव दिवाली का मुख्य आकर्षण होंगी ये चीजें-
- गंगा घाट पर हजारों दियों को एक साथ जलाया जाएगा।
- दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन।
- गंगा के सभी घाटों को देखने के लिए स्पेशल बोट राइड।
- शानदार लाइट डिस्प्ले और साथ ही कल्चरल प्रोग्राम
- फेमस मंदिरों का दर्शन जरूर करें।
बोट राइड के बगैर अधूरी है देव दिवाली
बनारस की सुंदरता और घाटों का अद्भुत दृश्य देखना है तो बोट राइड जरूर करें। वाराणसी जाएं तो बोट राइड जरूर करें। गंगा में तैरते दिए, रोशनी से भरे घाट और सेलिब्रेशन देखना शानदार लगता है।
कौन से घाट से होगी बोट राइड
गंगा आरती, गंगा दर्शन और गंगा घाटों के साथ ही देव दिवाली का सेलिब्रेशन देखना है तो इन घाटों से बोट राइड करें-
अस्सी घाट
गंगा का ये घाट सबसे ज्यादा पॉपुलर है और यहां से बोट राइड स्टार्ट की जा सकती है।
रविदास घाट
देव दिवाली के मौके पर रविदास घाट से काफी सारी बोट बोटिंग के लिए मिलेंगी। यहां पर ऑर्गनाइज्ड बोटिंग राइड सुविधा मिलेगी।
सामने घाट
इस घाट पर त्योहार के खास मौके पर बोटिंग राइड का पैकेज मिलेगा, जिसे बुक करके बोटिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है।
गंगा आरती
गंगा आरती में शामिल होना एक अद्भुत दृश्य होता है। और, अगर गंगा आरती को बोट से देखना और भी ज्यादा शानदार अनुभव देता है।
दीप दान
इसके साथ ही गंगा में दीप दान करने का सौभाग्य जरूर लें।
ड्रोन शो का मजा लें
24 नवंबर को खासतौर पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ये पूरे 15 मिनट का होगा, जिसमे 2100 स्वदेशी ड्रोन की मदद से आसमान में भगवान भोलेनाथ की आकृति बनाई जाएगी। साथ ही शिव तांडव,महेश्वर सूत्र, गंगा अवतरण को म्यूजिक के साथ दिखाया जाए और काशी विश्वनाथ, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की आकृति भी बनाई जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




