Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Delhi Belly 2 बनाने में यह है दिक्कत! डायरेक्टर बोले- आमिर खान...

Delhi Belly 2 बनाने में यह है दिक्कत! डायरेक्टर बोले- आमिर खान से हर महीने करता हूं बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/Imran_Kh_1791985911782_N4NC_1791985921232_rHWO_657be231-2d26-495c-a818-bba194117c34_toZD.jpg

फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि वह लगभग हर महीने आमिर खान को कॉल करके एक नया आइडिया सुनाते हैं।

इमरान खान स्टारर फिल्म देली बेली कल्ट हिट रही थी, और तभी से दर्शकों को इसके पार्ट-2 का इंतजार है।

साल 2011 में आई फिल्म ‘देली बेली’ (Delhi Belly) एक कल्ट हिट साबित हुई थी। इमरान खान, वीर दास और कुणाल रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक को लोगों ने पसंद किया। आमिर खान प्रोडक्शन वाली इस फिल्म की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही ऑडियंस इसके पार्ट-2 का इंतजार कर रही थी और अब खबर है कि जल्द ही इसके पार्ट-2 का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जा सकता है। खबर है कि मेकर्स इसके पार्ट-2 पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही इसके ऐलान की उम्मीद की जा रही है।

सामने खड़ी है यह टेक्निकल दिक्कत

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अभिनय देव ने बताया कि उन्हें लगभग हर हफ्ते इस फिल्म के सीक्वल का आइडिया आता है, लेकिन उन्हें कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिनय ने बताया कि इस फिल्म का प्रोडक्शन UTV ने किया था। इमरान खान की प्लानिंग थी कि इसका अगला पार्ट बनाया जाए, लेकिन बाद में UTV को डिज्नी ने टेक ओवर कर लिया। अगर डिज्नी किसी तरह ‘देली बेली 2’ बनाने को राजी हो जाती है, तो ऐसे में वो इससे गालियां हटाकर एक साफ सुधरी फिल्म बनाने को कह सकते हैं।

पहली फिल्म लिखने में लगे 9 साल

डायरेक्टर अभिनय देव ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह इस फिल्म के नेचर को देखते हुए असंभव हो जाएगा। इसके अलावा निर्देशक अभिनय ने यह भी बताया कि अक्षत वर्मा को फिल्म ‘देली बेली’ का पहला पार्ट लिखने में 9 साल का वक्त लगा था। अब उन्हें इसका पार्ट-2 लिखने में कितना वक्त लगेगा, यह भी अपने आप में एक सवाल है। हालांकि इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि दर्शकों को निराश हो जाना चाहिए। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अभिनय ने कहा, “फिर भी, हम कोशिश कर रहे हैं। मैं आमिर खान से लगभग हर महीने बात करता हूं।”

क्या होता है आमिर खान का जवाब?

अभिनय ने मजाकिया लहजे में बताया कि कैसे वह करीब हर महीने आमिर खान को फोन करके पूछते हैं- भाई साहब, क्या हम देली बेली 2 बना सकते हैं? और उन्हें जवाब मिलता है- यार तू अक्षत को पकड़। उसे बोल स्क्रिप्ट पूरी करे। अभिनय ने कहा कि उन्हें लगता है कि अक्षत कुछ लिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इमरान खान के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने एक फिल्म को लेकर उनसे बात की थी, जो कि देली बेली से बिलकुल अलग थी। हालांकि तब वह एक दूसरी फिल्म में बिजी थी, जिसकी वजह से उसे नहीं कर पाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN