Home LIFESTYLE NEWS HINDI Diwali 2026: दिवाली पर करें मां लक्ष्मी का स्वागत, ऐसे करें घर...

Diwali 2026: दिवाली पर करें मां लक्ष्मी का स्वागत, ऐसे करें घर के मुख्य दरवाजे की डेकोरेशन!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे की सजावट बहुत अहम होती है। तोरण, रंगोली और दीए लगाकर बहुत ही सुंदर तरीके से आप घर की डेकोरेशन में चार चांद लगा सकते हैं। यहां हम आपके साथ कुछ पारंपरिक और क्रिएटिव आइडियाज शेयर कर रहे हैं।

दिवाली के मौके पर घर की डेकोरेशन बड़े जोर-शोर के साथ की जाती है। रंगोली, तोरण, लाइट्स और फूलों से हर कोई अपने घर को खूबसूरती से सजाता है। हालांकि इनमें से सबसे जरूरी होती है घर के मुख्य द्वार की सजावट। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है, इसलिए घर के मेन गेट को डेकोरेट करना काफी अहम माना जाता है। घर में एंटर होते हुए मेहमानों की नजर भी सबसे पहले मेन दरवाजे पर पड़ती है, इसलिए कुछ और डेकोरेट करें या ना करें, मुख्य द्वार पर तो खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी अपने घर के मेन डोर को खास और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो ये डेकोरेशन आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

ट्रेडिशनल तोरण से सजाएं घर का दरवाजा

पारंपरिक रूप से घर के दरवाजे को सजाने के लिए ट्रेडिशनल तोरण का इस्तेमाल किया जाता है। ताजे फूल और आम के पत्तों से बनी तोरण बहुत शुभ मानी जाती है और इससे फेस्टिव लुक भी आ जाता है। आजकल मोतियों, मिरर वर्क और घंटियों वाली तोरण भी आने लगी हैं। ये भी देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं।

गेंदे की माला लगाकर सजाएं दरवाजा

मां लक्ष्मी के स्वागत में आप घर के मुख्य दरवाजे को ताजे गेंदे के फूलों से सजा सकते हैं। गेंदे के फूलों की लंबी माला को तोरण के साथ लटकाकर बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक आता है। चाहें तो दरवाजे के दोनों तरह फूलों की लड़ियां लगाकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।

लक्ष्मी चरण वाली रंगोली बनाएं

घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी चरण वाली रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको रंगों से रंगोली बनाना मुश्किल लगता है तो ताजी फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बहुत ही सुंदर फेस्टिव लुक आएगा। रंगोली के चारों तरफ दीए लगा दें, सजावट में चार चांद लग जाएंगे।

खूबसूरत लाइट्स से सजाएं दरवाजा

दिवाली स्पेशल डेकोरेशन में लाइट्स भला कैसे पीछे रह सकती हैं। आप चाहें तो घर के दरवाजे पर भी फेयरी लाइट्स लगाकर डेकोरेशन कर सकते हैं। दरवाजे की फ्रेम के चारों तरह लाइट्स लगाएं या पर्दे जैसी दिखने वाली फेयरी लाइट्स से डेकोरेशन करें, बहुत ही सुंदर लुक आएगा।

शुभ-लाभ जरूर लगाएं

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे पर शुभ-लाभ लगाना एक खास और पुरानी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि शुभ-लाभ लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आप घर के मेन डोर पर शुभ-लाभ के स्टिकर या लकड़ी से बनी डेकोरेटिव हैंगिंग्स लगा सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग रोली-कुमकुम से भी मेन डोर पर शुभ-लाभ लिखते हैं।

डेकोरेटिव फ्लॉवर पॉट्स से सजाएं एंट्रेंस

घर के मेन डोर के आसपास आप डेकोरेटिव फ्लॉवर पॉट्स भी लगा सकते हैं। अगर आपके पास प्लांट्स हैं, तो उन्हें दरवाजों के दोनों तरफ रख सकते हैं। चाहें तो इन्हें भी फेयरी लाइट्स की मदद से डेकोरेट कर दें। बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN