Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/drishyam_1740053596938_1780618802018_567981ae-99bc-4f74-aa67-8024d1c2b0e7.jpgदृश्यम 3′ से पहले इसके दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में इसका पार्ट छाया हुआ है। इस मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके सामने एक राम चरुण की ‘पेड्डी’ मुसीबत बनकर खड़ी है।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 15: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस और थ्रिल फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रही है। फैंस भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 3’ से पहले इसके दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में इसका पार्ट छाया हुआ है। इस मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके सामने एक राम चरुण की ‘पेड्डी’ मुसीबत बनकर खड़ी है। ‘पेड्डी’ के रिलीज का ‘दृश्यम 3’ पर असर पड़ सकता है। मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा ‘दृश्यम 3’ ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डे वन से ही ‘दृश्यम 3’ अच्छा काम कर रही है। तो चलिए जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
धीरे-धीरे घट रहा है ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। मूवी में एक्टर ने हर किसी को अपने काम से इंप्रेस किया है। आज फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। वीकेंड में हर बार अपना जलवा दिखाती है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई अब कम होती नजर आ रही है। Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने 15वें दिन 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 102.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 81.95 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 1.05 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 20.80 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 102.75 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘दृश्यम 3’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ और आयुष्मान खुराना, सारा अली खान की ‘पति पत्नी और वो दो’ से सामना हुआ। वहीं, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। लेकिन अब इसे सामने राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ आ गाई है। ये मूवी 4 जून को रिलीज हुई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।
फिल्म के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







