Source :- LIVE HINDUSTAN
EPFO Latest Updates: एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड के सब्सक्राइबर्स इस समय ब्याज के क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए मार्च 2026 में 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रखा है। दो महीने बीत गए हैं लेकिन अब ब्याज दरों का पेमेंट नहीं किया गया है। जिसकी वजह से ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के बीच इस ब्याज दरों के भुगतान को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया है।’
EPFO सब्सक्राइबर्स के खाते में कब क्रेडिट होगा ब्याज का पैसा?
यह प्रक्रिया इतनी सरल नहीं है। EPF ब्याज दर की घोषणा के बाद सरकार की तरफ से औपचारिक अप्रूवल लिया जाता है। इसके बाद EPFO सब्सक्राइबर्स की तरफ से अकाउंट्स और रिकॉर्ड्स को अपडेट किया जाएगा। अभी EPFO ने ब्याज दरों के भुगतान तारीख का ऐलान नहीं किया है।
आपको कैसे पता चलेगा कि ब्याज का पैसा आया या नहीं?
एक बार ब्याज का पैसा क्रेडिट हो जाने के बाद ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के अकाउंट यह अपडेट हो जाएगा। ब्याज पैसा कितना क्रेडिट हुआ यह पता करने के कई तरीके हैं।
1- जिस किसी सब्सक्राइबर्स का नंबर UAN लिंक है वह 9966044425 पर मिस्ड कॉल के जरिए डीटेल्स पता कर सकता है। इसके अलावा UAN EPFOHO ENG लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। ध्यान रखना है कि अपना अकाउंट आधार कार्ड और पैन कार्ड से जुड़ा हो।
ईपीएफओ 3.0 सर्विसेज क्या है? ( EPFO 3.0 New Services)
यह व्यवस्था को और डिजिटलाइज करने की प्रक्रिया है। इससे पीएफ सर्विस को और बेहतर बनाया जा सके। प्रस्तावित प्रक्रिया अगर लागू हो जाती है तब की स्थिति में सब्सक्राइबर्स पीएफ फंड मनी को डिजिटल चैनल्स के जरिए निकासी या ट्रांसफर कर पाएंगे। इसमें पेपर और लम्बे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कम हो जाएगी।
5 लाख रुपये हो सकेगा सीधा ट्रांसफर
EPFO 3.0 सदस्य UMANG app के जरिए बैलेंस को चेक कर पाएंगे। साथ ही क्यूआर कोड जनरेट करके आसानी से पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके अलावा इस नई सर्विस के लागू होने के बाद यूपीआई आधारित एटीएम या डायरेक्ट यूपीआई के जरिए पैसा निकाल पाएंगे। इस नई प्रक्रिया में नियोक्ता की भूमिका भी कम हो जाएगी। 5 लाख रुपये तक पैसा बिना नियोक्ता के अप्रूवल के निकाला जा सकेगा। यह व्यवस्था सब्सक्राइबर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







