Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है। सोने का रेट बीते हफ्ता 2106 रुपये लुढ़क गया है। वहीं, चांदी की रेट 11250 रुपये बीते हफ्ता लुढ़क गया है। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिली है।
आज क्या है सोने का रेट? (Gold Price Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर शुक्रवार (5 जून 2026) को था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 153573 रुपये प्रति ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 141238 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 115643 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 90201 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। बता दें, 2 जून को गोल्ड का रेट 156296 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी का क्या है रेट? (Silver Price Today)
शुक्रवार को चांदी का रेट 254950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन दो बार कीमत का ऐलान किया जाता है। शनिवार और रविवार को कीमतों का ऐलान नहीं किया जाता है।
सरकार ने बढ़ाया टैक्स
केंद्र सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया है। पहले 6 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। अब 15 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी का भुगतान गोल्ड और सिल्वर खरीदने के लिए करना पड़ता है। केंद्र सरकार ने 9 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है।
पीएम ने गोल्ड ना खरीदने की है अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक गोल्ड ना खरीदने की अपील की है। पीएम ने यह अपील मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए की है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल की वजह से पहले ही भारत जैसे आयात पर निर्भर रहने वाले देशों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। देश का फॉरेक्स रिजर्व सुरक्षित रखने के लिए दुनिया भर के देश मौजूदा समय में अलग-अलग तरीके से प्रयास कर रहे हैं। बता दें, भारत बड़ी मात्रा में सोने का आयात करता है।
ठंडा पड़ा सर्राफा बाजार
शादियों का सीजन बीत चुका है। ऐसे में एक बार फिर से सर्राफा बाजार में खरीदारों की संख्या में गिरावट आई है। मौजूदा हालात को देखते हुए भी खरीदार गोल्ड खरीदने से बच रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







