Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Friday Release: बवाली होगा ये शुक्रवार, थिएटर से ओटीटी तक आएगी एंटरटेनमेंट...

Friday Release: बवाली होगा ये शुक्रवार, थिएटर से ओटीटी तक आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी, सेव कर लें लिस्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/Friday_Ott_Theater_release_1789614854418_0gMv_1789614862924_Da0d_65f6528e-67e0-48f4-bd1a-b36b19148c45_BJoS.jpg

17 और 18 सितंबर को थिएटर और औटीटी पर क्राइम, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

मूवी लवर्स को हमेशा ही थिएटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ‘हनुमान अंश’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्में पहले से ही कब्जा करके बैठी हैं। वहीं, अब कई और शानदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। जी हां, 17 और 18 सितंबर को थिएटर और औटीटी पर क्राइम, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर…

थिएटर रिलीज

एना विलाई

रिलीज डेट-17 सितंबर 2026

इन दिनों साउथ फिल्मों का जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में अगर आपको भी तमिल फिल्में पसंद है तो आज आपके लिए एक बेहद खास फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आज यानी गुरुवार को ‘एना विलाई’ रिलीज हो गई है। ये एक सोशल ड्रामा, थ्रिलर फिल्म रिलीज हो रही है। ये एक ऐसे मछुआरे की कहानी है जिसे समुद्र किनारे सोने का सामान मिलता है। लेकिन बाद में उसी पर बड़ा आरोप लग जाते हैं।

द डार्क हेवेन

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक और शानदार फिल्म ‘द डार्क हेवेन’ शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। इस दिलम की कहानी एक गांव में हो रहे मर्डर्स पर बेस्ड है जिसकी जांच एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर करता है।

नल्लापदम

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

एक और तमिल फिल्म ‘नल्लापदम’ शुकव्रर को रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में एक शराबी दूसरे शराबियों के लिए एक एसोसिएशन की शुरुआत करता है। इस फिल्म में एक्टर हरीश, धन लक्ष्मी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

इट्स ए मेडिकल मिरेकल

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

मलयालम फिल्म ‘इट्स ए मेडिकल मिरेकल’ शुक्रवार के रिलीज हो रही है। ये एक ड्रामा और सुपरनैचुरल, थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में एक लड़की का ब्रेन डेड हो जाता है, लेकिन कहानी में एक ऐसा मोड आता है जो सभी को सन्न कर देता हे। फिल्म में संगीत प्रताप, अखिला भार्गावना जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

रेजिडेंट ईविल

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

‘रेजिडेंट ईविल’ एक इंग्लिश फिल्म है, जिसे आप हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में भी देख सकेंगे। फिल्म एक्शन, हॉरर और साइंस-फिक्शन, थ्रिलर से भरी है जो इस हफ्ते रिलीज हो रही है।

थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में

भारत देश है मेरा

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

‘भारत देश है मेरा’ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हे। ये एक लो बजट फिल्म है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के कश्मीर में रह रहे पंडितों की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में अनुप जलोटा, रमाकांत सिंह, आदित्य मोहन, KK गोस्वामी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

सीक्रेट सोल्जर

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

एक तेलुगू ‘सीक्रेट सोल्जर’ भी इए लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की कहानी जियोपोलिटिकल दिक्कतों और जासूसी से जुड़ी होने वाली है। इस फिल्म में निहाल कोधाटी, सूर्या श्रीनिवास कमल कमाराजू, हर्षिता राव जैसे एक्टर्स हैं।

हैपी जर्नी

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

‘हैपी जर्नी’ एक फैमिली एंटरटेनर तेलुगू मसी है, जो शुक्रवार को थिएटर में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वामशीधर, पायल राधाकृष्णन, रवि सिवा तेजा जैसे एक्टर्स दिखेंगे।

L&O- लॉ एंड ऑर्डर

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

मलयालम मूवी ‘L&O- लॉ एंड ऑर्डर’ एक जबरदस्त एक्शन, क्राइम और ड्रामा से भरी फिल्म होने वाली है। फिल्म में एक्टर प्रकाश वर्मा, ममूटी, अभिरामी, रितुदेव जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

वाइब

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी वाइब भी कल आ रही है। उनकी पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

लव लॉटरी

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘लव लॉटरी’ इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अरविंद पांडे ने डायरेक्ट किया है और लिखा है अंकुर खत्री ने। कुलदीप भार्गवा प्रोड्यूसर हैं।

दायरा

रिलीज डेट-18 सितंबर 2026

थिएटर

करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ भी कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म मेघना गुलजार ने डायरेक्ट की है जिसकी कहानी एक रेप पीड़िता और उसके 17 साल के नाबालिग आरोपी की कहानी पर बेस्ड है।

ओटीटी रिलीज पर भी डालें नजर

लस्ट स्टोरीज 3

नेटफ्लिक्स

मॉडर्न रिश्तों पर आधारित लस्ट स्टोरीज 3 चार अलग-अलग कहानियों पर बनी है। इस मशहूर एंथोलॉजी सीरीज का तीसरा भाग, जिसे विक्रमादित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने डायरेक्ट किया है।

बेस्ट ऑफ द बेस्ट

नेटफ्लिक्स

बेस्ट ऑफ द बेस्ट बचपन के दो दोस्तों की कहानी पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म, जिसमें वे एक कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल होते हैं।

द स्कैंडल

नेटफ्लिक्स

जोसियन राजवंश के दौर पर आधारित एक रोमांटिक K-ड्रामा है, जो ‘लेस लियाजोस डेंजरस’ (Les Liaisons dangereuses) से प्रेरित है। ये एक दिलचस्प कहानी है।

थुडक्कम

जियोहॉटस्टार

एक मलयालम एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें एक मार्शल आर्ट व्यवसायी (विस्मया मोहनलाल) एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ उलझ जाता है।

कट्टलन

SonyLIV

कट्टलन की कहानी एक हाथीदांत के अवैध शिकार से जुड़े सत्ता के कड़े संघर्ष पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN