Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Bonfiglioli Transmissions IPO की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है
- कंपनी के आईपीओ का जीएमपी 153 रुपये आज है
- आईपीओ 15 अक्टूबर से ओपन हो रहा है
15 अक्टूबर को Bonfiglioli Transmissions IPO ओपन हो रहा है। कंपनी ने इस आईपीओ का साइज 2533.66 करोड़ रुपये तय किया है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक आईपीओ में शेयर बेच रहे हैं। कोई भी नया शेयर नहीं जारी किया जाएगा। बता दें, आईपीओ से जुटाया हुआ पैसा शेयर बेच रहे निवेशकों के पास जाएगा।
इस कंपनी में मौजूदा समय में प्रमोटर की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। जोकि आईपीओ के बाद घटकर 77 प्रतिशत हो जाएगी।
कितना है प्राइस बैंड (Bonfiglioli Transmissions IPO price band)
इस मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी की तरफ से 21 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 558 रुपये से 586 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 25 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14650 रुपये का दांव लगाना होगा।
आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं, कम से कम से 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत एनआईआई के लिए रिजर्व है।
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत (Bonfiglioli Transmissions IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 153 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 26 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। एक वक्त पर आईपीओ का जीएमपी 175 रुपये था। बता दें, कल के मुकाबले कंपनी के जीएमपी में 24 रुपये की गिरावट आई है।
क्या करती है कंपनी
यह कंपनी मैकैनिकल और इलेक्ट्रो-मैकनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रीयल ड्राइव सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में लो, मीडियम और हैवी ड्यूटी गियर्स मोटर्स और गियर बॉक्स शामिल है। कंपनी के पास दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। एक तमिलनाडु और दूसरा महाराष्ट्र में स्थित है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




