Source :- LIVE HINDUSTAN
LAPL Automotive IPO पर दांव लगाने की होड़ सी मची हुई है। सोमवार दोपहर 1.04 मिनट तक के डाटा के अनुसार कंपनी के आईपीओ को 162.53 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 208.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 48.48 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, आईपीओ पर निवेश करने का आज आखिरी दिन है। ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहा है।
एंकर निवेशकों के लिए यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 5 अगस्त को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 9.18 करोड़ रुपये जुटाए थे।
क्या है प्राइस बैंड
LPAL Automotive IPO का प्राइस बैंड 88 रुपये से 94 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी का आईपीओ 6 अगस्त को खुला था। आज 10 अगस्त तक इस आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी दिन है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 225600 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 32.40 करोड़ रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेचने जा रहे हैं। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग 13 अगस्त को बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।
ग्रे मार्केट में स्थिति मजबूत
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 39 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 22 रुपये रहा है। वहीं, सबसे अधिक 37 रुपये है।
कंपनी आईपीओ के पैसों का क्या करेगी
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नई यूनिट लगाने के लिए 19.56 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। वहीं, मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए 4.79 करोड़ रुपये का उपयोग होगा। बाकि पैसों का जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए प्रयोग होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




