Source :- LIVE HINDUSTAN
मेरिट्रोनिक्स के शेयर अभी से करीब 62% के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का GMP अभी 92 रुपये चल रहा है। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये है।
अगले हफ्ते एक और IPO दांव लगाने के लिए खुल रहा है। यह मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ है। IPO खुलने से पहले ही मेरिट्रोनिक्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। मेरिट्रोनिक्स के शेयर अभी से करीब 62 पर्सेंट के फायदे (प्रीमियम) के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ 1 जून को दांव लगाने के लिए खुलेगा और यह 3 जून तक ओपन रहेगा।
149 रुपये शेयर का दाम, 92 रुपये पहुंच गया GMP
IPO में मेरिट्रोनिक्स के शेयर का दाम 149 रुपये है। ग्रे मार्केट में मेरिट्रोनिक्स के शेयर 92 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मेरिट्रोनिक्स के शेयर 241 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को मेरिट्रोनिक्स के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन करीब 62 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मेरिट्रोनिक्स के शेयर सोमवार 8 जून 2026 को बाजार में लिस्ट होंगे। मेरिट्रोनिक्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का है। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 4 जून 2026 को फाइनल होगा। वहीं, रिफंड 5 जून को होगा।
2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ (Merritronix IPO) में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। दो लॉट के लिए आम निवेशकों को 2.98 लाख रुपये का निवेश करना होगा। मेरिट्रोनिक्स आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मशीनरी एंड इक्विपमेंट को खरीदने, वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स को पूरा करने, कर्ज चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। डोवरी येसुदास, डोवरी अमरनाथ, वनजा डी, डार्सी केथन चंद्रा और डोवरी थमन कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट है।
क्या करती है कंपनी
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी का डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए हाई-रीलायबिलिटी, मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक असेंबलीज में स्पेशलाइजेशन है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी समेत B2B सर्विसेज ऑफर करती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट में 57 कर्मचारी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







