Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में आज सोमवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये...

Gold Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में आज सोमवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव बीते शुक्रवार के बंद भाव से 2 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है। यूपी, बिहार, राजस्थान में 24 कैरेट सोने का भाव 1.47 लाख रुपये पर है। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का भाव सर्राफा बाजार में गोल्ड 1,47,360 रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि सोमावर 6 जुलाई को सोने का भाव क्या रहा।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

सोमवार 6 जुलाई को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली में के बुलियन मार्केट में सोने के दाम में मामूली गिरावट दिख रही है।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पटना में आज गोल्ड 16 रुपये सस्ता हुआ है। यहां बीते शुक्रवार सोना 1,47,360 रुपये पर बंद हुआ थआ। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,34,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का भाव में 12 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,870 रुपये रहा। बीते शुक्रवार को यहां भाव 1,47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां आज भाव करीब 13 रुपये सस्ता हुआ। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने का भाव 24 कैरेट (रुपये में) 22 कैरेट (रुपये में)
दिल्ली 1,47,340 1,34,960
मुंबई 1,47,370 1,34,990
उत्तर प्रदेश 1,47,240 1,34,870
बिहार 1,47,720 1,34,840
मध्य प्रदेश 1,47,310 1,34,770
राजस्थान 1,47,570 1,34,850
हरियाणा 1,47,060 1,34,720
पंजाब 1,47060 1,34,720

22 कैरेट गोल्ड में बनती है ज्वैलरी

रिटेल मार्केट में सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की शुद्धता में बिकता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोना अधिक मजबूत होने के कारण गहने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। शुद्धता के लेवल के कारण ही 22 कैरेट सोना 24 कैरेट की तुलना में थोड़ा सस्ता होता है।

आखिर क्यों आई सोने में गिरावट

भारत के रिटेल बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट रही। ग्लोबल इकॉनोमी में सुधार की उम्मीद और मध्य पूर्व में युद्ध खत्म होने की संभावनाओं के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया। इसके अलावा अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के आने वाले महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी करने की उम्मीद के कारण भी सोने की कीमतों में नरमी आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN