Home rss business hindi Gold Rate Today: बिहार-यूपी में सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में चढ़े दाम,...

Gold Rate Today: बिहार-यूपी में सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में चढ़े दाम, जानिये 8 सितंबर को क्या रहा गोल्ड रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 8 सितंबर को सोने में मामूली तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 19 रुपये की बढ़त के साथ 1.53 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये भाव 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.40 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो मंगलवार 8 सितंबर का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में सोने का प्राइस

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,53,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में गोल्ड प्राइस

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 28 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.39 लाख रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड प्राइस

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 33 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.39 लाख रुपये रहा।

यूपी में आज का गोल्ड प्राइस

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 2 रुपये कम हुआ। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने में गिरावट आने के 3 बड़े कारण?

सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़े हैं। अगस्त में अमेरिकी पेरोल्स में उम्मीद से ज्यादा 1.62 लाख की बढ़ोतरी हुई, जबकि बेरोजगारी दर 4.1% पर स्थिर रही। मजबूत रोजगार से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिला, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदली हैं। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ने पर निवेशक सोने जैसे ऐसे एसेट से दूरी बनाने लगते हैं, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता।

इसके अलावा डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से भी सोने पर दबाव आया है। मजबूत डॉलर के कारण दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे मांग कमजोर पड़ सकती है। घरेलू बाजार में कमजोर स्पॉट डिमांड ने भी कीमतों में गिरावट को बढ़ाया। अब बाजार की नजर अमेरिका के PPI और CPI महंगाई आंकड़ों पर है। अगर महंगाई के आंकड़े मजबूत रहे, तो ब्याज दरों के ऊंची रहने की उम्मीद बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमतों पर आगे भी दबाव देखने को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN