Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Rate Today: आज बुलियन मार्केट में शुक्रवार 13 नवंबर को सोने के दाम में तेजी रही
- 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 370 रुपये तक बढ़ गया
- सर्राफा बाजार में सोने का दाम 1.36 लाख रुपये पर है
Gold Rate Today: आज बुलियन मार्केट में शुक्रवार 13 नवंबर को सोने के दाम में तेजी रही। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 370 रुपये तक बढ़ गया। सर्राफा बाजार में सोने का दाम 1.36 लाख रुपये पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन घरेलू बाजार में आज सोने में तेजी रही।
मिडिल ईस्ट में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका है। इन वजहों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.7 फीसदी गिरकर 3,881.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबार के दौरान सोना अक्टूबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर की कीमत भी 2.8 फीसदी गिरकर 3,888.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।
दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,37,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,25,858 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,37,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,25,550 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,880 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,26,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,26,491 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,26,225 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,37,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,26,592 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,37,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,26,757 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें 99.9 फीसदी तक सोना होता है। हालांकि, यह काफी मुलायम होता है, इसलिए इससे आमतौर पर गहने नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह मजबूत बनता है। इसी वजह से ज्वेलरी बनाने में 22 कैरेट सोने का ज्यादा इस्तेमाल होता है। गहने खरीदते समय इन पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




