Home rss business hindi ढाई गुना बढ़ा कंपनी का मुनाफा, ₹21.59 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट, ₹70.50...

ढाई गुना बढ़ा कंपनी का मुनाफा, ₹21.59 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट, ₹70.50 का है शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 21.59 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8.57 करोड़ रुपये था
  • कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है

Shriram Properties Q2 Results: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही अच्छी रही है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में शानदार परफॉर्म करते हुए अपना मुनाफा करीब ढाई गुना बढ़ा लिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 21.59 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8.57 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 272.25 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 229 करोड़ रुपये थी। कंपनी के शेयर आज 70.50 रुपये पर आ गए। आज इसमें 3.53% की गिरावट दर्ज की गई।

पहली छमाही में भी कंपनी की कमाई बढ़ी

श्रीराम प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भी अच्छा परफॉर्म किया है। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 32.63 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 29.16 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, पहली छमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़ी है। अप्रैल से सितंबर के बीच यह बढ़कर 543.29 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 490.55 करोड़ रुपये थी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी के मुनाफे के साथ-साथ उसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है।

किन शहरों में कारोबार करती है कंपनी

श्रीराम प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रेजिडेंशियल रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है। कंपनी मुख्य रूप से घर और रिहायशी प्रोजेक्ट बनाने का काम करती है। कंपनी का कारोबार बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में फैला हुआ है। इन बाजारों में कंपनी की अच्छी मौजूदगी है।

26 साल में 53 प्रोजेक्ट पूरे किए

कंपनी के मुताबिक, पिछले 26 सालों में उसने कुल 53 प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स का कुल बिक्री योग्य एरिया करीब 3.35 करोड़ वर्ग फुट है। इसके अलावा कंपनी के पास आने वाले समय के लिए 3.32 करोड़ वर्ग फुट का डेवलपमेंट पाइपलाइन है। इसमें 1.55 करोड़ वर्ग फुट के ऐसे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिन पर फिलहाल काम चल रहा है। कुल मिलाकर सितंबर तिमाही में श्रीराम प्रॉपर्टीज के मुनाफे और आय दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब निवेशकों की नजर कंपनी के आने वाले तिमाही नतीजों और नए प्रोजेक्ट्स पर रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN