Home rss business hindi Gold Rate Today: यूपी-बिहार में महंगा हुआ सोना, जानिये 19 अक्टूबर का...

Gold Rate Today: यूपी-बिहार में महंगा हुआ सोना, जानिये 19 अक्टूबर का गोल्ड रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 19 अक्टूबर को मामूली तेजी देखने को मिली
  • अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती मेटल के भाव चढ़ गए

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 19 अक्टूबर को मामूली तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती मेटल के भाव चढ़ गए। वहीं, वायदा बाजार में भी सोना और चांदी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में इनके ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़े सोने-चांदी के दाम

सोमवार को भारत के रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। इसकी एक वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका दोबारा हमला करता है, तो उसके पास जवाब देने के लिए नई रणनीति तैयार है। ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को कहा कि किसी भी नए अमेरिकी-इजरायली हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की योजना तैयार है। इसी बीच अरब प्रायद्वीप के आसपास व्यावसायिक जहाजों पर हमलों की अलग-अलग घटनाएं भी सामने आईं। वैश्विक तनाव बढ़ने पर निवेशक अक्सर सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर रुख करते हैं। हालांकि, सोने और चांदी की कीमतों पर डॉलर, ब्याज दरों और वैश्विक मांग का भी असर पड़ता है।

एमसीएक्स पर भी सोना-चांदी चढ़े

19 अक्टूबर को सुबह करीब 9:13 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.20 फीसदी बढ़कर 1,48,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 2,12,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,12,240 रुपये प्रति किलोग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,480 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,370 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,006 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,12,610 रुपये प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,490 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,116 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,12,770 रुपये प्रति किलोग्राम

कोलकाता में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,180 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,832 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,12,320 रुपये प्रति किलोग्राम

हैदराबाद में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,226 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,12,940 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,409 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव — 2,13,220 रुपये प्रति किलोग्राम

24 और 22 कैरेट सोने में क्या है अंतर?

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, लेकिन यह अपेक्षाकृत नरम होता है। वहीं, 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह मजबूत बनता है। यही वजह है कि आभूषण बनाने में आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN