Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/Governor_movie_trailer_1779854808410_1779854817283_390a3185-5f85-481e-93d6-b42a71c1b9d3.jpgGOVERNOR Movie Trailer: फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। देश के वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने सही वक्त पर यह फिल्म लाने का फैसला किया है।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। देश के वर्तमान हालातों के हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दिखाती है कि अभी देश में जैसे हालात है, उस तरह की चुनौतियों का सामना भारत पहले भी कर चुका है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ से होने की उम्मीद है। क्या है फिल्म गवर्नर की कहानी, ट्रेलर में क्या दिखाया गया है और इस पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं।
सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म
फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, “अगर मैं फेल हुआ, तो भारत फेल हो जाएगा” ट्रेलर के कैप्शन में मनोज बाजपेयी ने लिखा- कहानी देश के उस गुमनाम हीरो की, जिसने भारत को दिवालिया होने से बचाया। चिन्मय मंडलेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 के दशक में भारत के सबसे गंभीर आर्थिक संकट पर आधारित है। देश तब कंगाली और दिवालियापन की कगार पर खड़ा था, जिसके चलते जनता में भारी गुस्सा था और दंगे हुए थे।
फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तत्कालीन गवर्नर एस. वेंकटरमन का रोल प्ले किया है। जिन्होंने राजनीतिक दबाव और विषम आर्थिक हालातों के बीच सिस्टम से लड़कर देश को एक बड़े फाइनेंशियल क्राइसिस से बचाया था। फिल्म के ट्रेलर में दिकाया गया है कि कैसे उतनी टफ सिचुएशन्स में भी एस. वेंकटरमन ने बहुत सूझबूझ के साथ सख्त फैसले लिए थे, जिसकी वजह से देश इतने बुरे हालातों से भी निकल आया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इसके लिए देश के तत्कालीन RBI गवर्नर को क्या कुछ झेलना पड़ा।
ट्रेलर पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन?
बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो मनोज बाजपेयी ने X पर जहां यह ट्रेलर पोस्ट किया है, वहां लोगों का रिस्पॉन्स देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा- दिलचस्प है, यह तो देखने जाना पडे़गा। दूसरे ने लिखा- जोरदार है। देश दूसरा कहां से आएगा सर? बेचना और बचाने का अंतर सही समझाया। मौजूदा हालातों में फिल्म सटीक है। किसी ने एक्टिंग की तारीफ की है तो किसी ने डायलॉग्स की, किसी को फिल्म की कहानी पसंद आई तो कोई कह रहा है कि फिल्म अभी के हालातों में लोगों को बड़ी सीख देगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






