Home BUSINESS NEWS HINDI HAL ने इस ब्रह्मोस बनाने वाली कंपनी को दिया 1347 करोड़ रुपये...

HAL ने इस ब्रह्मोस बनाने वाली कंपनी को दिया 1347 करोड़ रुपये का काम, फोकस में शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bharat Dynamics Ltd Share Price: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड को हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से 1347.71 करोड़ रुपये का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को मिसाइवल से जुड़े सिस्टम और डिफेंस इक्विपमेंट सप्लाई करने हैं। मंगलवार को भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों को दी थी।

क्या वर्क ऑर्डर का डीटेल्स

BDL ने दी जानकारी में बताया है कि हेलिना लॉन्चर्स और लाइन रिप्लेसबल यूनिट के लिए 1109.37 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। वहीं, countermeasure dispensing system के लिए 238.34 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को 24 से 60 महीने में पूरा करना है।

फोकस में हैं डिफेंस स्टॉक

पिछले हफ्ते रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यूएई भारत के कुछ डिफंस सिस्टम को खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार यूएई की तरफ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और Akashteer air defence network को लेकर बातचीत हुई है। बता दें, रक्षा मंत्रालय के अधिनस्थ भारत डायनेमिक्स ही ब्रह्मोस मिसाइल की प्रथामिक स्तर पर उत्पादक और इंटीग्रेटर है।

भारत डायनेमिक ने दो नए मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने का ऐलान किया है। एक सेंटर तेलंगाना में बनेगा। दूसरा उत्तर प्रदेश के झांसी में बनाने का ऐलान हुआ है। मौजूदा समय में कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 26000 करोड़ रुपये का है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 के दौरान 15000 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलेगा।

शेयरों का प्रदर्शन

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह स्टॉक 1387.65 रुपये के स्तर पर आज बुधवार को खुला था। दिन में स्टॉक 1368 रुपये के स्तर तक आ गया। बीते दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों का दाम 16 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक इस साल 6.874 प्रतिशत टूटा है। पिछले एक साल में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों का दाम 25 प्रतिशत गिरा है। बता दें, दो साल में इस डिफेंस स्टॉक का दाम 11 प्रतिशत गिरा है।

हालिया गिरावट के बाद भी तीन साल में स्टॉक का दाम 150 प्रतिशत बढ़ चुका है। वहीं, 5 साल में स्टॉक 676.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 2024 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को कंपनी ने दो हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN