Source :- LIVE HINDUSTAN

HCL Ltd Share Price: दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक स्टार्टअप में निवेश के बाद दर्ज की गई है। कंपनी ने सरवम एआई के नए फंडिंग राउंड के दौरान निवेश किया है। बता दें, सरवम एआई एक आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस स्टार्टअप कंपनी है।

किसने कितना किया है स्टार्टअप में इनवेस्टमेंट

एचसीएल टेक ने इस स्टार्टअप में 1427 करोड़ रुपये यानी करीब 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इस इनवस्टमेंट के बाद आईटी कंपनी की सरवम एआई में हिस्सेदारी 10.46 प्रतिशत हो गई है। बता दें, स्टार्टअप कंपनी ने इस राउंड सीरीज बी में 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। यह इनवेस्टमेंट 1.5 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर हुआ है।

एचसीएल टेक के अलावा नेविडिया, Prosperity7, Activate और ग्रेड ब्रूक ने मिलाकर 100 मिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट एआई कंपनी में किया है। Bessemer ने सरवम एआई में 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

एचसीएल के शेयरों में तेजी

बीएसई में आईटी कंपनी एचसीएल लिमिटेड के शेयर 1149.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1161.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। आईटी कंपनी के शेयरों में भले ही आज उछाल देखने को मिला है लेकिन लॉन्ग टर्म में स्टॉक संघर्ष ही कर रहा है।

इस साल अबतक एचसीएल टेक के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 33 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 5 साल में एचजीएल टेक ने पोजीशनल निवेशकों को 17 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है एचसीएल टेक के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने एचसीएल के शेयरों के लिए 1600 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि मौजूदा प्राइस से 39 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान उनका नेट प्रॉफिट 4488 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4307 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN