Home rss business hindi HD Fire Protect IPO: आज से इश्यू ओपन, GMP पहुंचा 86 रुपये;...

HD Fire Protect IPO: आज से इश्यू ओपन, GMP पहुंचा 86 रुपये; एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए ₹213 करोड़

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HD Fire Protect IPO: एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ आज 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा
  • कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति बेहतर नजर आ रही है
  • मौजूदा जीएमपी 86 रुपये है

HD Fire Protect IPO: आज 13 अक्टूबर से एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ ओपन हो गया है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का साइज 712.31 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक ही आईपीओ के जरिए शेयरों की बिक्री करेंगे। कुल 2.63 करोड़ शेयरों की बिक्री हो रही है। बता दें, ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ अच्छी पोजीशन में है।

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 213 करोड़ रुपये

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ कल यानी 12 अक्टूबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 213 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी की तरफ से 16 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को 78.74 लाख शेयर जारी किया गया है।

कितना है प्राइस बैंड (HD Fire Protect IPO Price band)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 55 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम 14905 रुपये का दांव लगाना होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 16 अक्टूबर और लिस्टिंग 21 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

ग्रे मार्केट ने किया गदगद (HD Fire Protect IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 86 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 31 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। पिछले कुछ दिनों से आईपीओ के जीएमपी में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रखा जाएगा।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 1997 में हुई थी। कंपनी फायर प्रोटेक्शन से जुड़े सामानों का उत्पादन करती है। इस कंपनी में 279 पर्मानेंट कर्मचारी हैं। वहीं, 253 कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। बता दें, कंपनी में इस समय प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। जोकि घटकर 85 प्रतिशत हो जाएगी।

दो प्रमोटर्स बेच रहे हैं शेयर

इस आईपीओ में हरिश नरीश और कुशुम हरीश की तरफ से शेयरों की बिक्री होनी है। कुसुम हरीश 468.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचने जा रही हैं। वहीं, हरीश नरीश की तरफ से 243.46 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री होगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN