Home rss business hindi HDFC Bank ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत! घटाया MCLR, जानिए किन...

HDFC Bank ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत! घटाया MCLR, जानिए किन कस्टमर्स की EMI होगी कम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HDFC Bank: अगर आपका होम लोन एचडीएफसी बैंक के एमसीएलआर से जुड़ा है, तो आपके लिए बड़ी खबर है
  • बैंक ने आज 7 अक्टूबर 2026 से सभी पीरियड के एमसीएलआर में 5 से 15 बेसिस प्वाइंट तक कटौती कर दी है

HDFC Bank: अगर आपका होम लोन एचडीएफसी बैंक के एमसीएलआर से जुड़ा है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। बैंक ने आज 7 अक्टूबर 2026 से सभी पीरियड के एमसीएलआर में 5 से 15 बेसिस प्वाइंट तक कटौती कर दी है। यानी कुछ एमसीएलआर लिंक्ड लोन की ब्याज दर और EMI में राहत मिल सकती है। हालांकि, इसका फायदा हर होम लोन ग्राहक को तुरंत नहीं मिलेगा। आइए समझते हैं कि बैंक ने कौन-सी दरें घटाई हैं और आपकी ईएमआई पर इसका क्या असर पड़ेगा।

एचडीएफसी बैंक ने घटाया एमसीएलआर

एचडीएफसी बैंक ने अक्टूबर में अपनी एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट में कटौती की है। नई दरें 7 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक की एमसीएलआर अब अलग-अलग पीरियड के हिसाब से 7.75 फीसदी से 8.55 फीसदी के बीच है। सबसे ज्यादा कटौती 1 महीने की एमसीएलआर में 15 बेसिस प्वाइंट की हुई है। वहीं ओवरनाइट और 3 महीने की एमसीएलआर में 10-10 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है।

नई दरें

ओवरनाइट एमसीएलआर – 7.80 फीसदी

1 महीने की एमसीएलआर – 7.75 फीसदी

3 महीने की एमसीएलआर – 7.95 फीसदी

6 महीने की एमसीएलआर – 8.15 फीसदी

1 साल की एमसीएलआर – 8.30 फीसदी

2 साल की एमसीएलआर – 8.40 फीसदी

3 साल की एमसीएलआर – 8.55 फीसदी

पहले कितनी थीं दरें?

सितंबर 2026 में एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर 7.90 फीसदी से 8.60 फीसदी के बीच थी। यानी बैंक ने सभी पीरियड में दरें कम की हैं। यानी, 1 साल की एमसीएलआर 8.35 फीसदी से घटकर 8.30 फीसदी हो गई है। इसी तरह 2 साल की एमसीएलआर 8.45 फीसदी से घटकर 8.40 फीसदी और 3 साल की एमसीएलआर 8.60 फीसदी से घटकर 8.55 फीसदी हो गई है।

क्या आपकी होम लोन EMI तुरंत घटेगी?

यह सबसे जरूरी सवाल है। एमसीएलआर में कटौती का मतलब यह नहीं है कि हर होम लोन ग्राहक की ईएमआई तुरंत कम हो जाएगी। इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनका लोन एमसीएलआर से लिंक है और जिनकी ब्याज दर रीसेट होने की तारीख आ चुकी है। अगर आपका लोन किसी दूसरे बेंचमार्क, जैसे रेपो रेट से जुड़ा है, तो एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर कटौती का सीधा असर आपके लोन पर जरूरी नहीं होगा।

एमसीएलआर क्या होता है?

एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसके नीचे बैंक सामान्य तौर पर किसी लोन पर ब्याज नहीं दे सकता। इसे RBI ने 2016 में लागू किया था। एमसीएलआर में बदलाव होने पर उससे जुड़े फ्लोटिंग रेट वाले लोन की ब्याज दर भी प्रभावित हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN