Home rss business hindi IDFC FIRST Bank vs HDFC Bank vs Axis Bank: कौन-सा बैंक दे...

IDFC FIRST Bank vs HDFC Bank vs Axis Bank: कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें ब्याज दरें

3
0

Source :- KHABAR INDIA TV

बड़े शहरों में घर खरीदने के लिए अक्सर होम लोन की जरूरत पड़ती है। बैंकों के लिए होम लोन एक सुरक्षित लोन होता है और ये लंबी अवधि तक चलते हैं। आज के समय में देश के तमाम बैंक किफायती दरों पर होम लोन दे रहे हैं। हालांकि, होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर और हिस्ट्री दोनों अच्छी होनी चाहिए। अच्छे क्रेडिट स्कोर के साथ आपको ब्याज दरों में काफी छूट भी मिल जाती है। आइए जानते हैं कि IDFC FIRST Bank, HDFC Bank और Axis Bank में से कौन-सा बैंक अपने ग्राहकों को सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है?

IDFC FIRST Bank

प्राइवेट सेक्टर का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को 7.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहा है। ये बैंक होम लोन पर 3 प्रतिशत तक का प्रोसेसिंग फीस चार्ज कर रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 12 महीनों से लेकर अधिकतम 360 महीनों की अवधि के लिए होम लोन दे रहा है।

अगर आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो आपको 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर से हर महीने 35,821 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह से आपको ब्याज के रूप में कुल 78,95,420 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको मूल धन और ब्याज समेत कुल 1,28,95,420 रुपये चुकाने होंगे।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को 8.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। एचडीएफसी बैंक से होम लोन लेने पर आपको 4000 रुपये तक की अधिकतम प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी चुकानी होगी। एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 1 साल से लेकर अधिकतम 30 साल की अवधि के लिए होम लोन दे रहा है।

अगर आप एचडीएफसी बैंक से 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 37,037 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह से आपको ब्याज के रूप में कुल 83,33,458 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको मूल धन और ब्याज समेत कुल 1,33,33,458 रुपये चुकाने होंगे। 

Axis Bank

प्राइवेट सेक्टर का ही एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को 8.00 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। एक्सिस बैंक से होम लोन लेने पर आपको 10,000 रुपये तक की अधिकतम प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी चुकानी होगी। एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 1 साल से लेकर अधिकतम 30 साल की अवधि के लिए होम लोन दे रहा है।

अगर आप एक्सिस बैंक से 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 36,688 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह से आपको ब्याज के रूप में कुल 82,07,762 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको मूल धन और ब्याज समेत कुल 1,32,07,762 रुपये चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें

UPI के जरिए PF खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000, बैंक जैसी सुविधाएं देगा EPFO, पैसे जमा करने की भी मिलेगी सहूलियत

SOURCE : KHABAR INDIA TV