Home rss business hindi Indane, HP और BharatGas ने लागू किया LPG बुकिंग से जुड़ा नया...

Indane, HP और BharatGas ने लागू किया LPG बुकिंग से जुड़ा नया नियम, क्या रेट भी हुए कम?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Booking Rule Changed: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने कल यानी सोमवार, 7 सितंबर को ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग पीरियड को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को ग्रामीण और शहरी इलाकों में 25 दिन के बुकिंग पीरियड के नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करें। बता दें, आज 8 सितंबर को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 1 सितंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 11 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

आज घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट? (Domestic Cylinder Price Today)

दिल्ली में – 942 रुपये

कोलकाता – 968 रुपये

मुंबई – 941.50 रुपये

चेन्नई – 957.50 रुपये

गुरुग्राम – 950.50 रुपये

नोएडा – 939.50 रुपये

बेंगलुरू – 944.50 रुपये

भुवनेश्वर – 968 रुपये

हैदराबाद – 994 रुपये

जयपुर – 945.50 रुपये

लखनऊ – 979.50 रुपये

पटना – 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये

कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial Cylinder Price today)

नई दिल्ली – 2747.50 रुपये

कोलकाता – 2884 रुपये

मुंबई – 2701 रुपये

चेन्नई – 2916.50 रुपये

गुरुग्राम – 2764.50 रुपये

नोएडा – 2747.50 रुपये

बैंगलुरू – 2832 रुपये

भुवनेश्वर – 2919 रुपये

चंडीगढ़ – 2769.50 रुपये

हैदराबाद – 2996 रुपये

जयपुर – 2776 रुपये

लखनऊ – 2870 रुपये

पटना – 3029 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 2784 रुपये

शहरों में गांवों में एक हुए बुकिंग से जुड़े नियम

पहले ग्रामीण और शहरी इलाकों में एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग से जुड़े नियम अलग-अलग थे। लेकिन अब नए आदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में दोनों जगह 25-25 दिन पर नए सिलेंडर की बुकिंग की जा सकेगी। बता दें, शहरों में पहले से 25 दिन का ही नियम था।

जून में बढ़े थे घरेलू सिलेंडर के दाम

इस साल युद्ध शुरू होने के बाद महज दो बार ही घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। पहली बार इजाफा मार्च के महीने में हुआ था। दूसरी बार बढ़ोतरी जून के महीने में हुई थी। दोनों का बार का मिलाकर 89 रुपये ही दाम बढ़ाए गए थे। वहीं, जुलाई और अगस्त के महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। दाम लगभग 400 रुपये घटा दिए गए। लेकिन सितंबर में एक बार फिर से कीमतों में इजाफा हुआ। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम जितने बढ़े हैं उतना रेट शायद ही किसी एक साल में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का बढ़ा हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN