Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार India’s Best Dancer के विनर रितेश पाल के बारे में जानते हैं...

India’s Best Dancer के विनर रितेश पाल के बारे में जानते हैं आप? कभी सलून में बाल काटता था ये लड़का

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/IBD_4_1790575107858_n1Ab_1790575118685_9aTc_bb401d06-748f-4f52-b571-cfd5ed795186_uNNd.jpg

Who is Ritesh Pal: इंडियाज बेस्ट डांसर 5 के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके रितेश पाल की क्या है कामयाब होने से पहले की कहानी?

रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ (सीजन 5) के विजेता का खिताब रायपुर के रितेश पाल ने अपने नाम कर लिया है। रितेश को शो की विनिंग ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली है। रितेश आज डांस की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं, लेकिन उनकी जर्नी आसान नहीं रही है। रितेश ने डांस की दुनिया में कदम रखने से पहले तमाम छोटे-मोटे काम किए हैं। आज रितेश जिस मुकाम पर खड़े हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई बार रिजेक्शन का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। तो चलिए जानते हैं क्या है रितेश की कहानी और कैसा रहा है उनका इस मुकाम तक पहुंचने का सफर।

कभी सलून में काम करते थे रितेश

महज 19 साल के रितेश पाल छत्तीसगढ़ के रायपुर में त्रिमूर्ति नगर में रहते हैं। रितेश राघव जुयाल को अपना आइडल मानते हैं। मनीष चंदानी और प्रतीक उतेकर रितेश के डांस कोरियोग्राफर रहे हैं। रितेश आज जिस मुकाम पर हैं, यह उन्हें रातो-रात नहीं मिला है, वह एक बहुत साधारण परिवार से आते हैं और अपना सपना पूरा करने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे भी नहीं हुआ करते थे। रितेश अपनी पॉकेट मनी निकालने के लिए अपने भाई के साथ रविवार को सलून में बाल काटने का काम किया करते थे। उनके सपने को पूरा करने में उनके इस टैलेंट का भी बड़ा हाथ रहा है।

डांस पर नहीं था फैमिली का सपोर्ट

क्योंकि परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी, ऐसे में रितेश की फैमिली नहीं चाहती थी कि वह डांस में करियर बनाएं। क्योंकि इसमें उन्हें उतना स्कोप नजर नहीं आता था और उन्हें लगता था कि रितेश वक्त ही बर्बाद कर रहे हैं। शुरुआत में रितेश के डांस करने के फैसले का परिवार में काफी विरोध हुआ था। हालांकि उनकी दादी ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। बाद में धीरे-धीरे पूरा परिवार रितेश के टैलेंट को देखते हुए उन्हें सपोर्ट करने लगा और आज पूरे परिवार को इस बात पर गर्व हैं कि उनके घर का बेटा एक चमकता सितारा बन चुका है।

फ्रैक्चर के बावजूद नहीं रुका डांस

रितेश के डांस गुरु मनीष चंदानी के मुताबिक रितेश हर रोज 12-12 घंटे प्रैक्टिस करते थे। उनके सिर पर जीत की सनक इस कदर सवार थी कि वह अपने हर मूव को स्मूथ करने के लिए पागलों की तरह पसीना बहा रहे थे। शो के सेमीफाइनल के दौरान उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन उनकी लगन इतनी पक्की थी कि उन्होंने इस दर्द के बावजूद हार नहीं मानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस देना जारी रखा। रितेश पूरे सीजन में अपनी वर्सेटिलिटी दिखाते हुए उन्होंने तीन बार ‘बैटल ट्रॉफी’ जीती और फाइनली शो के विनर भी वही बने।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN