Home BUSINESS NEWS HINDI Infosys का शेयर 9% गिरा, 1 झटके में 40,000 करोड़ रुपये डूबे,...

Infosys का शेयर 9% गिरा, 1 झटके में 40,000 करोड़ रुपये डूबे, क्या लुढ़का स्टॉक?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infosys Share Falls Today: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत तक टूट गया। कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को अबतक महज 1 दिन में 40,000 करोड़ रुपये डूब गए। इंफोसिस सहित सभी आईटी कंपनियों की स्थिति आज काफी खराब है। इस भारी-भरकम गिरावट के पीछे की वजह Accenture की नई रिपोर्ट है। कंपनी ने एनुअर रेवन्यू ग्रोथ की संभावना में कमी की बात कही है। बता दें, Accenture दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक है। ऐसे में उससे जुड़ी इस रिपोर्ट के सामने से आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखाई दे रही है।

52 वीक लो लेवल पर पहुंचा इंफोसिस का शेयर

इससे पहले अमेरिकी बाजार में इंफोसिस एडीआर 10 प्रतिशत लुढ़क गया था। जिसके बाद से ही घरेलू बाजारों में भारी गिरावट की उम्मीद हर कोई कर रहा था। बता दें, आज इंफोसिस का शेयर बीएसई 1063.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 105.35 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।

भारतीय कंपनियों के लिए चिंता की बात

Accenture ने रेवन्यू ग्रोथ में नरमी की बात कही है। इस कंपनी ने अपनी रिजल्ट में कहा है कि आउटसोर्सिंग पिछले साल की तुलना मे इस बार 15 प्रतिशत नीचे है। यह आंकड़े भारतीय कंपनियों के लिए भी काफी चिंता वाली बात है। बता दें, कंसल्टिंग डिमांड में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

इंफोसिस क्या कर रही है?

मौजूदा समय में भारत की दिग्गज आईटी कंपनी एआई में जमकर निवेश कर रही है। कंपनी एआई इंजीनियरिंग, डाटा और क्लाउड में इनवेस्टमेंट काफी बढ़ा रही है। इसक अलावा इंफोसिस ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट और एनविडिया के साथ पार्टनरशिप और मजबूत कर रही है।

Accenture के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि तीसरी तिमाही के दौरान प्रति शेयर कमाई 3.80 डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में Accenture की कमाई 3.49 डॉलर प्रति शेयर थी। रेवन्यू सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार यह 18.70 बिलियन डॉलर रहा था।

लॉन्ग टर्म में इंफोसिस के शेयरों की स्थिति काफी खराब है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 35 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में आईटी कंपनी का स्टॉक 31 प्रतिशत लुढ़क चुका है। तीन साल में इंफोसिस के स्टॉक का दाम 19 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर ले।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN