Home rss business hindi Infosys के शेयर पर दांव लगाना सही या नहीं? तिमाही नतीजे के...

Infosys के शेयर पर दांव लगाना सही या नहीं? तिमाही नतीजे के बाद निवेशकों की नजर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सितंबर तिमाही नतीजे में इंफोसिस का मुनाफा 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये रहा
  • अब सोमवार को निवेशकों की नजर इंफोसिस के शेयर पर होगी

Infosys share price: अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को निवेशकों की नजर इंफोसिस के शेयर पर होगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने शुक्रवर को शेयर बाजार की क्लोजिंग के बाद कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि इंफोसिस के शेयर के फ्यूचर पर ब्रोकरेज की क्या राय है।

इंफोसिस के तिमाही नतीजे

IT दिग्गज इंफोसिस ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सितंबर तिमाही नतीजे के लिए अपनी कमाई के आंकड़े जारी किए। इस तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,364 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 10.2 प्रतिशत बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 44,490 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन लाभ मार्जिन सालाना आधार पर 21 प्रतिशत पर स्थिर रहा। इंफोसिस ने चालू वित्त वर्ष के लिए स्थिर मुद्रा आधार पर राजस्व वृद्धि का अनुमान एक से दो प्रतिशत रखा है। वहीं, पूरे साल के लिए परिचालन लाभ मार्जिन का अनुमान 20 से 22 प्रतिशत पर बरकरार है।

AI से जुड़े राजस्व की हिस्सेदारी 10.5% रही

कुल राजस्व में AI से जुड़े राजस्व की हिस्सेदारी 10.5% रही और इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 29% की बढ़ोतरी हुई। यह दिखाता है कि कंपनी के कारोबार में AI-आधारित सेवाओं का योगदान बढ़ रहा है। कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल पारेख ने बताया कि इंफोसिस ने इस तिमाही के दौरान 5.2 अरब डॉलर मूल्य के बड़े सौदे हासिल किए, जिसमें 2 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का एक बहुत बड़ा सौदा भी शामिल है।

इंफोसिस शेयर का परफॉर्मेंस

शुक्रवार को BSE पर इंफोसिस के शेयर 0.3% बढ़कर 1,154.50 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक में 0.6% की गिरावट आई है, लेकिन एक महीने में इसमें 13% और तीन महीने में 10% की तेजी देखी गई है। लंबी अवधि की बात करें तो, पिछले छह महीनों में इसमें 7% और एक साल में 25% की गिरावट आई है। फिलहाल, इंफोसिस का शेयर अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर (1,727.85 रुपये, जो फरवरी 2026 में दर्ज किया गया था) से लगभग 33% नीचे है। सितंबर 2026 में इस कंपनी ने 980.30 रुपये का 52-हफ्तों का निचला स्तर छुआ था।

क्या अब शेयर पर दांव लगाना है सही?

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल के मुताबिक, शेयर के लिए 1,195 रुपये का स्तर अहम रेजिस्टेंस है। इस स्तर के ऊपर मजबूती से बंद होने पर तेजी के संकेत मजबूत हो सकते हैं। वहीं, 1,050 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के निवेशक गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी पर विचार कर सकते हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में नई पोजीशन लेने से पहले 1,195 रुपये के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट का इंतजार करना बेहतर होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN