Home - iPhone 17 Pro Max पर बड़ा ऑफर, एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट दोनों...

iPhone 17 Pro Max पर बड़ा ऑफर, एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट दोनों का फायदा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 17 Pro Max 256GB पर Reliance Digital का नया ऑफर एक्सचेंज और बैंक कैशबैक के साथ इसका इफेक्टिव प्राइस बेहद कम हो सकता है। आइए आपको इस ऑफर के बारे में बताते हैं। 

ऐपल के नए iPhone 18 Pro सीरीज की एंट्री के बाद पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल पर डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है। Reliance Digital ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसमें एक्सचेंज और बैंक कैशबैक को मिलाकर फोन का इफेक्टिव प्राइस काफी कम हो जाता है।

iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत भारत में 1,49,900 रुपये है। Reliance Digital के ऑफर में इस मॉडल पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 1,39,990 रुपये रह जाती है।

मिल रहा है बड़ा एक्सचेंज डिस्काउंट

साथ ही ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके मैक्सिमम 55,000 रुपये तक की वैल्यू हासिल कर सकते हैं। इसके साथ 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ऑफर में 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी शामिल है। इन सभी बेनिफिट्स को जोड़ने पर iPhone 17 Pro Max 256GB का इफेक्टिव प्राइस 71,990 रुपये तक पहुंच जाता है।

हालांकि, 71,990 रुपये की कीमत हर ग्राहक के लिए सीधे उपलब्ध नहीं होगी। यह कीमत अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक को मिलाकर निकाली गई है। Reliance Digital के एग्जाम्पल में 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू iPhone 15 Pro के आधार पर दिखाई गई है। पुराने फोन का मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तें अंतिम एक्सचेंज वैल्यू को प्रभावित कर सकती हैं।

और भी सस्ता हो सकता है 17 Pro मॉडल

ऑफर के साथ iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत भी काफी कम हो सकती है। इसका ओरिजनल प्राइस कीमत1,34,900 रुपये है और 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,24,990 रुपये हो जाती है। अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये बैंक कैशबैक जोड़ने पर इसका इफेक्टिव प्राइस 56,990 रुपये बताई गई है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 120Hz ProMotion डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और IP68 रेटिंग भी मिलती है। Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है।

इस बात का ध्यान रखना जरूरी

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर के इफेक्टिव प्राइस में एक्सचेंज और बैंक बेनिफिट शामिल हैं, इसलिए वास्तविक भुगतान ग्राहक की एलिजिबिलिटी और पुराने फोन की वैल्यू के हिसाब से अलग हो सकता है। यही वजह है कि खरीदारी से पहले Reliance Digital पर लागू नियम और शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN