Home - iPhone के सीलबंद बॉक्स में फोन है या नहीं, अब बिना खोले...

iPhone के सीलबंद बॉक्स में फोन है या नहीं, अब बिना खोले पता लगाएगा Apple; चोरी रोकने के लिए आई नई मशीन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने iPhone रिटर्न फ्रॉड रोकने के लिए अपने रिटेल स्टोर्स में नया एंटी-थेफ्ट स्कैनर तैनात करना शुरू किया है। यह मशीन सीलबंद बॉक्स खोले बिना iPhone और उसके पार्ट्स को चेक कर सकती है। जानें क्या है ये टेक और कैसे करती है काम:

iPhone खरीदकर बॉक्स लौटाने वालों की खैर नहीं, Apple का नया स्कैनर पकड़ेगा चोरी,

Apple ने अपने स्टोर्स में iPhone की चोरी और रिटर्न के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए एक नया कदम उठाया है। कंपनी एक खास एंटी-थेफ्ट स्कैनर इस्तेमाल कर रही है, जिसकी मदद से सीलबंद iPhone बॉक्स को खोले बिना उसको चेक किया जा सकता है। यह सिस्टम ऐसे मामलों को पकड़ने में मदद करेगा, जिनमें कुछ लोग फोन या उसके जरूरी पार्ट्स निकालकर बॉक्स को दोबारा सीलबंद जैसा बनाकर स्टोर में लौटा देते हैं।

अब तक ऐसे लौटाए गए बॉक्स को चेक करने के लिए स्टोर कर्मचारियों को पैकेजिंग खोलनी पड़ सकती थी। इससे चोरी का पता तो चल सकता था, लेकिन सही हालत में लौटाए गए फोन की सील भी टूट जाती थी। ऐसे प्रोडक्ट को स्टोर में बिल्कुल नए और सीलबंद फोन की तरह दोबारा बेचना मुश्किल हो जाता था। नई मशीन इस परेशानी को कम करने के लिए लाई गई है। यह बॉक्स के अंदर मौजूद फोन की चेक करने और डायग्नोस्टिक्स चलाने में मदद करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह तकनीक Apple की Presto टेक पर बेस्ड है, जिसका इस्तेमाल पहले पैकेजिंग खोले बिना iPhone का सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए किया जाता रहा है।

क्या है Apple का नया एंटी-थेफ्ट स्कैनर?

Apple का नया स्कैनर एक खास डिवाइस है, जो सीलबंद पैकेजिंग के अंदर रखे iPhone को चेक कर सकता है। इसके लिए कर्मचारियों को बॉक्स की सील तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। मशीन फोन पर डायग्नोस्टिक चेक चलाकर यह पता लगाने में मदद करती है कि डिवाइस सही हालत में है या उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। इस तकनीक का मुख्य मकसद उन मामलों में धोखाधड़ी पकड़ना है, जहां ग्राहक फोन या उसके जरूरी पार्ट्स निकालने के बाद बॉक्स को वापस कर देते हैं।

बाहर से पैकेजिंग सीलबंद दिख सकती है, लेकिन अंदर फोन या उसके कुछ हिस्से गायब हो सकते हैं। नई मशीन की मदद से Apple Store के कर्मचारी लौटाए गए प्रोडक्ट को चेक कर सकते हैं। अगर चेकिंग में फोन सही पाया जाता है, तो उसे बिना पैकेजिंग खोले दोबारा सेल के स्टॉक में शामिल करना आसान हो सकता है।

Apple Store में कब से इस्तेमाल हो रहा है नया सिस्टम?

India Today और दूसरी टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए स्कैनर Apple के रिटेल स्टोर्स तक अक्टूबर 2026 की शुरुआत में पहुंचने लगे थे। अब इन्हें काम में लाया जा रहा है। हालांकि, सभी स्टोर्स पर इसकी उपलब्धता और इस्तेमाल को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह कदम मुख्य रूप से Apple के रिटेल स्टोर्स में लौटाए गए डिवाइस की चेकिंग और स्टॉक को सुरक्षित रखने से जुड़ा है।

इसे ग्राहकों के लिए iPhone की पैकेजिंग चेक करने वाला कोई पब्लिक फीचर नहीं समझना चाहिए। कुल मिलाकर, Apple का नया एंटी-थेफ्ट स्कैनर रिटर्न फ्रॉड रोकने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे सीलबंद बॉक्स खोले बिना फोन को चेक किया जा सकता है, सही प्रोडक्ट को दोबारा सेल के लिए रखने और स्टोर में होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN