Source :- LIVE HINDUSTAN
Roopa Screen IPO: रूपा स्क्रीन आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से निवेशकों का रुझान इस इश्यू की तरफ देखने को मिल रहा है। अबतक आईपीओ को 173 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। सबसे अधिक रिटेल कैटगरी में 350 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 23.81 गुना और एनआईआई कैटगरी में 257 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। यह आईपीओ 24 सितंबर को खुला था।
एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 5.32 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कितना है प्राइस बैंड (Roopa Screen IPO price band)
आईपीओ के लिए रूपा स्क्रीन ने 60 रुपये से 64 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 4000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से 256000 रुपये का मिनिमम इनवेस्टमेंट करना होगा।
रूपा स्क्रीन आईपीओ का साइज 19.20 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 30 लाख फ्रेश शेयर जारी करने वाली है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित है। ऑफर फार सेल आईपीओ में जीरो है।
आईपीओ के पैसों का क्या होगा?
कैपिटल एक्सपेंडिचर में कंपनी 9.90 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। इसके जरिए नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाएगी। वर्किंग कैपिटल में 6 करोड़ रुपये का उपयोग होगा। बाकि पैस जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।
कितना है जीएमपी? (Roopa Screen IPO GMP Today)
ग्रे मार्केट में रूपा स्क्रीन के आईपीओ की स्थिति मजबूत हुई है। मौजूदा जीएमपी 38 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। जोकि 59 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इससे पहले कल यानी 27 सितंबर को जीएमपी 32 रुपये था। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यह इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




