Source :- LIVE HINDUSTAN
Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट में जिस के आईपीओ का जलवा इस समय है Kusumgar IPO है। कंपनी की स्थिति काफी बेहतर नजर आ रही है। आज जीएमपी 171 रुपये के पार है। ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति से संकेत मिल रहे हैं कि आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
कल हो रहा है ओपन (Kusumgar IPO Details)
Kusumgar IPO रिटेल निवेशकों के लिए कल यानी 8 जुलाई 2026 को खुल रहा है। निवेशकों के पास 10 जुलाई 2026 तक का मौका है। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 35 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14665 रुपये का दांव लगाना होगा।
क्या है आईपीओ का साइज (Kusumgar IPO size)
Kusumgar IPO का साइज 650 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए एक शेयर नहीं जारी कर रही है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.65 करोड़ शेयर जारी करेगी।
ग्रे मार्केट में दहाड़ रही है कंपनी
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 171 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 40.81 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ की ग्रे मार्केट में इस समय सबसे बेहतर स्थिति है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 135 रुपये रहा है। इसके बाद कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में हर एक दिन मजबूत ही हुई है।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों क एक शेयर पर 39 रुपये की छूट दी है।
क्या करती है कंपनी
इस कंपनी की शुरुआत 1990 में हुई थी। कंपनी कोटेड, वोवेन और लैमिनेटेड फैब्रिक्स का उत्पादन करती है। 31 मार्च 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी ने 1000 से अधिक यूनिक फैब्रिक्स टाइप्स को डेवलप कर चुकी है। इनके प्रोडक्ट्स एयरोस्पेस, डिफेंस, इंडस्ट्रीयल और ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज के भी उपयोग में आ रहे हैं।
आईपीओ से जुटाया एक भी पैसा कंपनी के ग्रोथ के काम में नहीं आएगा। मौजूदा निवेशक अपना हिस्सा सिर्फ बेच रहे हैं। ऐसे में पैसा भी उन्हीं को मिलेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




