Home BUSINESS NEWS HINDI IT शेयरों के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’, Infosys-TCS समेत पूरा सेक्टर धड़ाम, आखिर...

IT शेयरों के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’, Infosys-TCS समेत पूरा सेक्टर धड़ाम, आखिर क्यों मची भगदड़?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शुक्रवार IT शेयरों के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हो रहा है। घरेलू शेयर मार्केट में शुक्रवार को आईटी सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है। एक्सेंचर के कमजोर आउटलुक और वैश्विक मांग को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच Nifty IT इंडेक्स आज 1,636.20 अंक यानी 5.75% टूटकर 26,830.25 पर आ गया। यह पिछले एक महीने में सेक्टर की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।

Infosys बना सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला शेयर

आज आईटी दिग्गज Infosys में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। infosys share price 8.16% गिरकर 1,035.50 रुपये पर आ गया। खास बात यह रही कि कारोबार के दौरान यह 1,030 रुपये तक फिसल गया, जो इसका 52 सप्ताह का नया निचला स्तर है। पिछले 30 दिनों में Infosys का शेयर 13.43% टूट चुका है।

TCS और एम्फेसिस में 6% से ज्यादा गिरावट

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS का शेयर 6.02% गिरकर 2,070.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 2,059.90 रुपये तक लुढ़क गया। वहीं एम्फेसिस में भी भारी बिकवाली रही और शेयर 6.06% टूटकर 2,194.90 रुपये पर आ गया।

टेक महिंद्रा, HCL Tech और LTIMindtree भी दबाव में

आईटी सेक्टर की कमजोरी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। टेक महिंद्रा सुबह 10 बजे तक 5.28% टूट चुका था। HCL Tech में 4.98% की गिरावट दर्ज की जा रही थी। जबकि, एलटीआई माइंडट्री 4.58% टूट चुका था। पर्सिस्टेंट सिस्टम भी 4.56% नीचे था जबकि, विप्रो में 3.62% गिरावट थी।

IT शेयरों में क्यों मची भगदड़

आईटी शेयरों में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग कंपनी Accenture ने अपने पूरे साल के राजस्व वृद्धि अनुमान को घटा दिया है। कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए भी कमजोर आउटलुक दिया है। इससे निवेशकों को डर है कि अमेरिका और यूरोप में आईटी खर्च में सुस्ती आ सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय आईटी कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है।

एक महीने में Nifty IT का बुरा हाल: पिछले 30 दिनों में Nifty IT इंडेक्स 8.45% टूट चुका है। इस दौरान Infosys, TCS, LTIMindtree और Wipro जैसे दिग्गज शेयरों में लगातार दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में भी IT शेयरों की पिटाई

Accenture के नतीजों के बाद अमेरिकी बाजार में भी टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट आई। एक्सेंचर का शेयर 17% से ज्यादा टूटा, Infosys ADR और विप्रो ADR में 10% तक गिरावट आई। Cognizant के शेयर 10% से अधिक टूटे, IBM में 5% और Capgemini में करीब 9% की गिरावट दर्ज की गई।

मिडिल ईस्ट संकट का भी पड़ा असर

Accenture ने खुलासा किया कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव की वजह से तीसरी तिमाही में उसके कारोबार पर करीब 40 करोड़ डॉलर का असर पड़ा। कंपनी ने चेतावनी दी कि चौथी तिमाही में भी इसका प्रभाव जारी रह सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN