Home rss business hindi ITC में दिग्गज निवेशक ने बेचे ₹9500 करोड़ के शेयर, 5% तक...

ITC में दिग्गज निवेशक ने बेचे ₹9500 करोड़ के शेयर, 5% तक गिरा भाव, अब दांव लगाना सही?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • GQG पार्टनर्स ने प्रमुख भारतीय FMCG ब्रांड ITC में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है
  • इस खबर के बीच ITC लिमिटेड के शेयर में भी हाहाकार मच गया

ITC share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच आटा से सिगरेट तक बनाने वाली कंपनी ITC लिमिटेड के शेयर में भी हाहाकार मच गया। शेयर में यह भूचाल ऐसे समय आया जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) के आईटीसी लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने की खबर आई। आइए शेयर परफॉर्मेंस की डिटेल जान लेते हैं।

GQG पार्टनर्स ने कम की हिस्सेदारी

दरअसल, GQG पार्टनर्स ने प्रमुख भारतीय FMCG ब्रांड ITC में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। बता दें कि लगभग ₹9500 करोड़ में हिस्सेदारी बेची गई है। इस खबर के बीच गुरुवार के सेशन में ITC के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया। ITC के शेयर की कीमत ₹264 पर खुली और बीएसई पर इंट्राडे में करीब 5 पर्सेंट टूटकर ₹253.30 के निचले स्तर तक आया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई खराबी नहीं है। कंपनी के FY27 के सितंबर तिमाही के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है। जानकारों ने कहा कि ITC के शेयरधारकों को सलाह दी कि वे ₹246 पर स्टॉप-लॉस बनाए रखते हुए शेयर को होल्ड करें। KC सिक्योरिटीज में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के VP, महेश एम ओझा ने कहा, “प्री-मार्केट सेशन में हुए ब्लॉक डील की वजह से ITC के शेयर की कीमत गिर रही है। इस सेशन में, जाने-माने FPI, GQG पार्टनर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। यह बिक्री लगभग ₹9,500 करोड़ की है। यही मुख्य वजह है जिससे ITC के शेयर की कीमत नीचे आ रही है।”

ITC के शेयरों में वापसी की उम्मीद जताते हुए अविनाश मेंटर रिसर्च के फाउंडर अविनाश गोरक्षकर ने कहा, “यह गिरावट सेंटीमेंटल है। कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई खराबी नहीं है। बाजार को ITC से बेहतर Q2 नतीजों की उम्मीद है।”

गोरक्षकर ने कहा कि बाजार को ITC के बेहतर नतीजों की उम्मीद है, जिसकी वजह जुलाई से सितंबर 2026 तिमाही के दौरान सॉफ्ट टोबैको की कीमतों से बेहतर मार्जिन और मुनाफा है। उन्होंने कहा कि ITC एक पोर्टफोलियो स्टॉक है और यह कम कीमत पर मिल रहा है। इसलिए, उम्मीद है कि कुछ निवेशक ITC के शेयरों की ‘वैल्यू बाइंग’ करेंगे।

ITC के शेयर का टारगेट

ITC के शेयरहोल्डर्स को सलाह देते हुए महेश एम ओझा ने कहा, “ITC के शेयर की कीमत को ₹246 पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे शेयर को होल्ड करके रखें और ₹246 पर स्टॉप-लॉस बनाए रखें। बाउंस बैक की संभावना के कारण यह शेयर जल्द ही ₹275 तक पहुंच सकता है।” महेश एम ओझा ने कहा, “नए इन्वेस्टर्स भी मौजूदा मार्केट प्राइस पर ITC के शेयर खरीद सकते हैं और ₹275 के शॉर्ट-टर्म टारगेट के लिए ₹246 पर स्टॉप-लॉस बनाए रख सकते हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN