Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Jio Hotstar: जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते आ रही हैं ये शानदार...

Jio Hotstar: जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते आ रही हैं ये शानदार फिल्में और सीरीज, मजेदार होगा वीक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/587c532f-f1a4-407c-a1ea-780a0fab2b5c_1793024914389_xtCO_1793024919696_gmrD_90dbdb76-4bca-4083-9681-f9bbad32d46d_Mnqh.png

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते होगा एंटरटेनमेंट का बवाल।जबरदस्त फिल्मों और शानदार सीरीज से भरा होगा हफ्ता। ऑब्सेशन से लेकर करवाचौथ पर होगा कुछ खास। अभी से प्लान कर लीजिए अपना हफ्ता। 

जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते ऑडियंस को एंटरटेन करने वाला कंटेंट रिलीज होने वाला है। जबरदस्त फिल्मों के साथ वेब सीरीज और बच्चों के लिए बनाए गए शो भी दस्तक देने वाले हैं। अगर आपको कॉमेडी, लाइट ड्रामा कंटेंट, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर से भरा कंटेंट देखना पसंद है तो ये लिस्ट आपके लिए ही है। ये हफ्ता ऑडियंस के लिए खास होने वाला है। अमेरिकी फिल्म ऑब्सेशन से लेकर इंडियन ऑडियंस के लिए करवाचौथ पर बनाई गई सीरीज भी रिलीज की जाएगी। 26 से 30 अक्टूबर के बीच ये फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

जब जिद्द पर आ गईं पार्वती

हाल में थिएटर में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गाने पार्वती के नाम का इस्तेमाल कर पुराने टीवी शो महादेव को दे कर नया दिखाया रूप दिया गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। साथ ही फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब इस गाने के नाम पर पुराने सीरियल को ऑडियंस को दिखाया जा रहा है। इस टीवी सीरीज में माता पार्वती और उनकी कहानियों को दिखाया जा रहा है। ये सीरीज आज, 26 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

करवाचौथ: 7 जन्मों का उत्सव

महिलाओं के लिए करवाचौथ सबसे खास त्योहार माना जाता है। इस खास फेस्टिव मौके पर एक इवेंट बेस्ड सीरीज आ रही है किसका नाम है ‘करवाचौथ: 7 जन्मों का उत्सव’। इस सीरीज में शादीशुदा जोड़ो की कहानियों को दिखाया जाएगा। ये सीरीज करवाचौथ वाले दिन यानी करवाचौथ के दिन प्रीमियर होगी।

लव ऑलवेज

तमिल सिनेमा एक शानदार सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है लव ऑलवेज। ये एक फैंटसी बेस्ड सीरीज है जो जो अलग उम्र के कपल पर बेस्ड है। ये सीरीज 30 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

ऑब्सेशन

अमेरिकी फिल्म ऑब्सेशन को थिएटर ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला था। ये एक सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक लड़के के एकतरफा प्यार के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म शानदार है जो इस 30 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

द पैट्रिक स्टार शो

द पैट्रिक स्टार शो बच्चों को ध्यान में रख कर बनाया गया एक एनिमेटेड सीरीज है। इसके पिछले पांचों सीजन को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। अब नया सीजन आ रहा है। इस शो को आप 30 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हो।

घोस्ट: सीजन 6

एक अमेरिकी सीरीज है घोस्ट जिसका नया सीजन आने वाला है। ये BBC ब्रिटिश की ओरिजिनल सीरीज है जिसकी कहानी के कपल के इर्दगिर्द घूमती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN