Home rss business hindi Jio Platforms के IPO ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 1 करोड़ से...

Jio Platforms के IPO ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशंस पाने वाला दुनिया का पहला आईपीओ

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ दुनिया भर में पहला ऐसा इश्यू बन गया है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशंस मिले हैं
  • इससे पहले वारी एनर्जीज के आईपीओ को 97 लाख एप्लीकेशंस मिले थे

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ ने सब्सक्रिप्शन बंद होने से पहले एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ दुनिया भर में पहला ऐसा इश्यू बन गया है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशंस मिले हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है और दांव लगाने के लिए कुछ घंटे अभी बचे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 अक्टूबर 2026 को खुला था, इसके पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 30,213 करोड़ रुपये तक का है।

इससे पहले वारी एनर्जीज ने नाम था यह रिकॉर्ड
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms) से पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के नाम पर था। वारी एनर्जीज को 3 दिन के बिडिंग प्रोसेस के दौरान 97 लाख एप्लीकेशंस मिले थे। वहीं, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ को करीब 90-90 लाख एप्लीकेशंस मिले थे। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। दोपहर 12 बजे तक Jio Platforms के आईपीओ का ओवरऑल सब्सक्रिप्शन 7 गुना रहा है।

14 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ QIB कोटा
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ (Jio Platforms IPO) में 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 14.7 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में करीब 10 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया है। जबकि आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व्ड कोटा 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों की कैटेगरी में 5.77 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। जियो प्लेटफॉर्म्स न केवल साल 2026 का सबसे बड़ा आईपीओ है, बल्कि यह देश की कैपिटल मार्केट हिस्ट्री का भी सबसे बड़ा आईपीओ है। 30,213 करोड़ रुपये का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें ऑफर फॉर सेल का कंपोनेंट नहीं है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का एक बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाएगी।

अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ (Jio Platforms IPO) में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 12 शेयर हैं। एक लॉट के लिए रिटेल इनवेस्टर्स को 13,428 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये है। कंपनी के शेयर बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN