Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Jio Platforms IPO को अबतक 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है
- आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है
- देश के सबसे बड़े आईपीओ पर दांव लगाने का आज 23 अक्टूबर आखिरी दिन है
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ (Jio Platforms IPO) पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। यह आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला था। निवेशकों के पास आज 23 अक्टूबर तक इनवेस्टमेंट का मौका है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी की स्थिति मजूबत बनी हुई है। बता दें, पहले दो दिन में आईपीओ को 5 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है।
किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन (Jio Platforms IPO Subscription)
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को अबतक कुल 5.40 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में यह आईपीओ 1.55 गुना और क्यूआईबी में 12.87 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। एनएनआईआई में 5.67 गुना आईपीओ सब्सक्राइब हो चुका है। बता दें, क्यूआईबी सेक्शन पहले 100 मिनट में ही पूरा भर गया था।
एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 अक्टूबर तक खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 8109.85 करोड़ रुपये जुटाया है। बता दें, एंकर निवेशकों में एलआईसी जैसे कुछ बड़े नाम शामिल है।
जियो आईपीओ का प्राइस बैंड (Jio Platforms IPO Price band)
देश के सबसे बड़े आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स का प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 12 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13428 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 54 रुपये की छूट दी है।
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा। कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।
कितना है जीएमपी (Jio Platforms IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 240 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 21 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। 20 अक्टूबर को आईपीओ का जीएमपी 273 रुपये था। वहां की तुलना में जीएमपी में 33 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक आईपीओ में एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




