Source :- LIVE HINDUSTAN
अपनी थकान और स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं, तो हंसना शुरू करें। हंसने से सिर्फ स्ट्रेस ही नहीं और भी कई फायदे होते हैं। आपको हंसाने के लिए हम मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
दिन की शुरुआत ठहाकों के साथ करना चाहते हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ें। इन चुटकुलों में आपको सास-बहू की नोक-झोंक मिलेगी, तो कहीं टीचर-स्टूडेंट की गपशप। इन्हें पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे और आपका स्ट्रेस भी दूर हो जाएगा। तो चलिए आपको कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ाते हैं।
1. ससुर जी (गुस्से में): “सुना है कि तुम सुबह उठते ही अपनी सास को ताने मारती हो?”
बहू (शांत होकर): गलतफहमी है ससुर जी…
हम दोनों मिलकर सुबह-सुबह एक-दूसरे का हाल-चाल लेते हैं।
बस फर्क इतना है कि चाय मेरी तरफ से होती है और कड़वाहट दोनों तरफ से!
2. ऑपरेशन के बाद पप्पू बोला-
डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं?
सामने से आवाज आई- बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं।
3. एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया।
4. बेटी (पिता से)- एक लड़का मेरे पीछ़े पड़ा है,
वो बार-बार मुझे I Love You बोलता है
मै क्या करूं?
पिता- एक काम कर उससे शादी कर ले,
फिर जिंदगी में दोबारा नहीं बोलेगा।
5. एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही
पढ़े लिखे लड़के से हो गई
लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी,
एक निवाला उसके गले में अटक गया और
वह खांसते खांसते मर गया
पत्नि रोते-रोते लोगों से बोली-
हाय यह क्या हो गया, पानी भी नही मांग सके
वॉटर वॉटर कहते हुए ही मर गए।
6. पड़ोसी- भाभी जी, भाई साहब नहीं दिख रहे हैं
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन में हैं
पड़ोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं
भाभी- खोद के देखा?
भाभी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
7. पप्पू (रिंकी से)- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है
रिंकी- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
पप्पू- मेरे साथ चाय पे चलेगी?
रिंकी- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे पैर जल गए तो…
रिंकी की बात सुनकर पप्पू बेहोश।
8. टीचर- ABCD सुनाओ
पप्पू- ABCDEHI
टीचर- इसमें GF कहां है?
पप्पू- वो तो मेरी किस्मत में बचपन से ही नहीं है।
9. टीचर- अगर कोई गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो,
100 रुपये फाइन
दूसरी बार गया तो 200 रुपये फाइन और
तीसरी बार गया तो सीधे 500 रुपये का फाइन लगेगा
पप्पू- सर, अगर हमको मंथली पास बनवाना हो तो,
कितने का बन जाएगा
टीचर बेहोश।
10. सास (बहू से)- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर अपनी बेटी से,
जरूर बात किया करो मांजी
सास- क्यों?
बहू- आपने सुना तो होगा मांजी,
जहर ही जहर को मारता है।
11. पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे,
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए।
12. शादी में गए पप्पू ने 7-8 गुलाबजामुन लिए और सबको
थोड़ा-थोड़ा खाकर प्लेट में रख लिया
पास में खड़ा सुरेश ये सब देखकर बोला- ‘मीठा है या नहीं’
ये चेक कर रहे हो क्या?
पप्पू- नहीं-नहीं, अब ये लुढककर रायता, अचार,
चटनी में नहीं घुसेंगे।
13. पप्पू- यार मेरी बीवी मुझपे बहुत शक करती है
सुरेश- 40 की उम्र के बाद भी बीवी शक करे तो गर्व करो
पप्पू- वो क्यों?
सुरेश- ये सोचो की तुम्हारा जलवा अभी भी बरकरार है।
14. दो सहेलियां आपस में बात कर रही थीं
पहली सहेली- पता है, अच्छा पति किसी को नहीं मिलता
दूसरी सहेली- तो फिर?
पहली सहेली- मिले हुए को ही डांट-फटकार कर,
अच्छा बनाना पड़ता है।
15. भापत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




